PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 28 SEP 2021 7:00PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • देश में पिछले 24 घंटों में 1 करोड़ से अधिक कोविड की खुराक दी गई
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 87.07 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • देश में दैनिक नए मामलों की संख्या 201 दिनों के बाद 20 हजार से कम हुई, पिछले 24 घंटों में 18,795 नए रोगी सामने आए
  • देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.87 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
  • भारत में सक्रिय मामले 2,92,206, 192 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.81 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
  • बीते 24 घंटे में 26,030 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,29,58,002 हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.88 प्रतिशत, पिछले 95 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत, पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 56.57 करोड़ टेस्ट किए गए

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

Image

 

Image

 

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 87 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव पार किया

बीते चौबीस घंटे में 1.02 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.81 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 18,795 नए रोगी सामने आए,दैनिक नए मामलों की संख्या 201 दिनों के बाद 20 हजार से कम हुई

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,92,206) कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है

पिछले 95 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.88 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 1,02,22,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87 करोड़ (87,07,08,636) के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 84,62,957 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

  स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,72,006

दूसरी खुराक

88,53,567

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,50,151

दूसरी खुराक

1,48,83,125

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

35,28,56,642

दूसरी खुराक

7,71,77,130

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

15,76,57,008

दूसरी खुराक

7,49,24,270

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,03,78,855

दूसरी खुराक

5,52,55,882

कुल

87,07,08,636

पिछले 24 घंटों में 26,030 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,58,002 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TX6L.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 93 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

देश में 201 दिन बाद दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में 18,795 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00347AU.jpg

वर्तमान में 2,92,206 सक्रिय रोगी हैं, जो 192 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.87 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CJ98.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,21,780 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.57 करोड़ (56,57,30,031) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.88 प्रतिशत है जो पिछले 95 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 112 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1758872

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 84.70 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.75 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध, 42.83 लाख  से अधिक टीके भेजे जाने के लिए तैयार

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(28 सितंबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

84,70,41,325

 

भेजे जाने के लिए तैयार टीके

42,83,200

 

 

शेष वैक्सीन

4,75,43,650

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 84.70 करोड़ से अधिक (84,70,41,325) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही लगभग 42.83 लाख (42,83,200) टीके भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 4.75 करोड़ से अधिक (4,75,43,650) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1758823

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1759292) Visitor Counter : 152