स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 65  करोड़ से अधिक वैक्सीन प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 4.36  करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त वैक्सीन उपलब्ध, 1.20 करोड़ टीके भेजे जाने के लिए तैयार

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2021 9:32AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को वैक्सीन लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 की वैक्सीन को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। वैक्सीन अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ वैक्सीन लगाने का बंदोबस्त कर सकें और वैक्सीन की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी वैक्सीन अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। वैक्सीन की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत वैक्सीन खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

वैक्सीन की खुराकें

(3 सितंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

65,00,99,080

भेजे जाने को तैयार वैक्सीन

1,20,95,700

शेष वैक्सीन

4,36,81,760

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से वैक्सीन की 65 करोड़ से अधिक (65,00,99,080) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 4.36 करोड़ से अधिक (4,36,81,760) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

***

एमजी/एएम/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1751600) आगंतुक पटल : 366
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu