PIB Backgrounder
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2021 6:13PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • देश में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 65.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • अगस्त महीने में 18.3 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई
  • बीते 24 घंटे में देश में 41,965 नये मामले दर्ज किये
  • वर्तमान में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.51 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 33,964 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,19,93,644 हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत, पिछले 68 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत
  • अब तक कुल 52.31 करोड़ जांच की गयीं

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

Image

 

कोविड-19 अपडेट

ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 65.41 करोड़ के पार पहुंचा

देश में स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए

भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,78,181 हैं, कुल मामलों के 1.15  प्रतिशत

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (2.58 प्रतिशत) पिछले 68 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,33,18,718 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 65.41 करोड़ (65,41,13,508) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,06,357 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,58,781

दूसरी खुराक

83,94,433

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,24,133

दूसरी खुराक

1,32,40,353

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

25,49,87,186

दूसरी खुराक

2,87,15,564

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

13,21,30,747

दूसरी खुराक

5,51,36,560

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

8,75,30,680

दूसरी खुराक

4,52,95,071

कुल

 

65,41,13,508

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PLJO.jpg

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GSU5.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,78,181 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003P3F2.jpg

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,06,785 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.31 करोड़ से अधिक (52,31,84,293) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.58 प्रतिशत है और यह पिछले 68 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.61 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 86 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1751034

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 64.51 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.21 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(1 सितंबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

64,51,07,160

 

 

शेष वैक्सीन

5,21,37,660

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से वैक्सीन की 64.51 करोड़ से अधिक (64,51,07,160) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.21 करोड़ से अधिक (5,21,37,660) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1751025

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1751540) आगंतुक पटल : 189
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati