राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 29 AUG 2021 10:21PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर , मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जन्माष्टमी का यह पर्व स्वयं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं उनके संदेश के प्रति समर्पित करने का दिन है। यह पर्व न्यायपरायणता, सत्य के प्रति निष्ठा और फल की इच्छा किए बिना कर्म करने के, भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

मेरी कामना है कि इस पर्व से हमें इन शाश्वत जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त हो।

 

एमजी /एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1750479) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English