विधि एवं न्याय मंत्रालय
प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
27 AUG 2021 5:42PM by PIB Delhi
भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति श्री जितेंद्र कुमार माहेश्वरी की नियुक्ति के परिणामस्वरूप उनके द्वारा सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार छोड़ने की तिथि से उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सिक्किम उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती मीनाक्षी मदन राय को सहर्ष नियुक्त करते हैं।
****
एमजी/एएम/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1749677)
आगंतुक पटल : 325