विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 27 AUG 2021 5:46PM by PIB Delhi

भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समसंख्यक दिनांक 27 अगस्त, 2021 की अधिसूचना के माध्यम से राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सतीश चंद्र शर्मा को सहर्ष कर्नाटक उच्च न्यायालय का  मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति इसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे निवर्तमान न्यायमूर्ति श्री अभय श्रीनिवास ओका की भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति के परिणामस्वरूप कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से कार्यमुक्ति की तिथि से प्रभावी होगी।

*****

एमजी/एएम/एसटी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1749672) आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu