PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2021 5:44PM by PIB Delhi

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 50.68 करोड़ खुराक दी गयीं
  • देश में अब तक कुल 3,10,99,771 लोग संक्रमण से मुक्त हुए
  • फिलहाल संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.39 प्रतिशत है
  • बीते 24 घंटे में 43,910 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए
  • बीते 24 घंटे में भारत ने 39,070 नये मामले दर्ज किये
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,06,822 है
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत हैं।
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.38 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत, पिछले 13 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • जांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़त- अब तक कुल मिलाकर 28 करोड़ जांच की गयीं

 

 

 

 

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

 

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में लगभग 56 लाख टीके लगाये गये

रिकवरी दर बढ़कर 97.39 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (4,06,822) कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत हैं

लगातार 13 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.27 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

 

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,51,292 सत्रों में कुल मिलाकर, 50,68,10,492 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 55, 91,657 टीके लगाये गये।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,32,085

दूसरी खुराक

79,74,385

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,82,15,157

दूसरी खुराक

1,17,33,363

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

17,58,22,657

दूसरी खुराक

1,18,44,743

45 से 59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

11,16,30,145

दूसरी खुराक

4,24,75,061

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,83,78,107

दूसरी खुराक

3,84,04,789

कुल

 

50,68,10,492

 

 

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,10,99,771 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 43,910 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.39 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को

प्रदर्शित करता है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014DMM.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये हैं।

पिछले 42दिनों से लगातार 50,000 से कम नये दैनिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/covid09.52.02JG0O.jpeg

भारत के सक्रिय मामले आज 4,06,822 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LGB7.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,22,221 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत में अब तक 48 करोड़ से अधिक (48,00,39,185) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गयी है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.38 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 62 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

जानकारी: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1743740

 

 

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 52.37 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराये गये

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.42 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क टीके उपलब्ध करा कर मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में सबको शामिल करने के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

 

टीके की खुराकें  

 

(8 अगस्त, 2021 तक)

 

आपूर्ति

 

52,37,50,890

 

प्रक्रिया में

 

8,99,260

 

खपत

 

50,32,77,942

 

शेष उपलब्ध

 

2,42,87,160

 

अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 52.37 करोड़ से अधिक (52,37,50,890) टीके उपलब्ध कराये गये हैं और 8,99,260 टीके उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया में हैं।

इनमें से अपव्यय सहित कुल 50,32,77,942 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) खपत हुई है।

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.42 करोड़ (2,42,87,160) से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1743756

 

आयुष मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान-एआईआईए में दुनिया का पहला आयुर्वेद बायो बैंक स्थापित करने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया

 

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने संस्थान में बहुउद्देश्यीय योग हॉल और मिनी ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। दोनों मंत्रियों ने एआईआईए द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और संस्थान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेद संस्थान बनाने तथा इसके विकास के लिए अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। संस्थान की भविष्य की योजना की सराहना करते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने एआईआईए में आयुर्वेद में दुनिया का पहला बायो-बैंक स्थापित करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दोनो मंत्रियों को एआईआईए पर एक लघु फिल्म दिखायी गयी, जो कोविड समय के दौरान वैज्ञानिक नैदानिक ​अध्ययनों पर केंद्रित थी। उन्होंने संस्थान और कोविड स्वास्थ्य केंद्र तथा कोविड परीक्षण केंद्र की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।

जानकारी: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1743812

 

 

 

 

*********


एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1743917) आगंतुक पटल : 523
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Punjabi , Gujarati