PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
17 JUL 2021 7:10PM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 40 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई।
• अब तक पूरे देश में कुल 3,02,27,792 मरीज ठीक हुए हैं।
• मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई।
• पिछले 24 घंटों के दौरान 43,916 मरीज ठीक हुए हैं।
• भारत में पिछले 24 घंटों में 38,079 नए मामले सामने आए हैं।
• भारत में इस समय 4,24,025 सक्रिय मामले हैं।
• सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.10 प्रतिशत है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.91 प्रतिशत है और यह लगातार 26वें दिन भी 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
• जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 44.20 करोड़ नमूनों की जांच की गई।
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
पत्रसूचनाकार्यालय
सूचनाएवंप्रसारणमंत्रालय
भारतसरकार



कोविड-19 अपडेट
•भारत का समग्र कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 40 करोड़ से अधिक हुआ
•मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई
• पिछले 24 घंटों के दौरान 38,079 दैनिक नए मामले सामने आए
•भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,24,025) की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है
•लगातार 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.91 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज दोपहर 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 50,09,914 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 39,96,95,879से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की 42,12,557डोज लगाई गईं। इनमें शामिल हैं-
स्वास्थ्यकर्मी
|
पहली डोज
|
1,02,66,074
|
दूसरी डोज
|
75,14,892
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता
|
पहली डोज
|
1,77,79,913
|
दूसरी डोज
|
1,02,62,953
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली डोज
|
12,18,20,703
|
दूसरी डोज
|
46,11,997
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली डोज
|
9,69,30,030
|
दूसरी डोज
|
2,79,89,513
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली डोज
|
7,18,68,506
|
दूसरी डोज
|
3,06,51,298
|
कुल
|
39,96,95,879
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से3,02,27,792 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 43,916मरीज ठीक हुए हैं। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर तक पहुंच गई है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

पिछले 24 घंटों में भारत में दैनिक नए मामले 38,079 दर्ज किए गए।
लगातार 20 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।

भारत में सक्रिय मामले 4,24,025 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।

देश भर में जांच क्षमता में लगातार बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,98,715 जांचें की गईं। भारत अभी तक कुल 44.20 करोड़ (44,20,21,954) कोविड की जांचें कर चुका है।
जहां एक तरफ देश में जांच क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.91 प्रतिशत रही। लगातार 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और लगातार 40 दिनों से यह 5 प्रतिशत से कम है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736368
कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 41.69 करोड़ से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.74 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध है
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।
टीकों की खुराकें
|
(17जुलाई, 2021 तक)
|
आपूर्ति की गई
|
41,69,24,550
|
उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया में
|
18,16,140
|
खपत
|
38,94,87,442
|
शेष उपलब्ध
|
2,74,37,108
|
अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 41.69करोड़ से अधिक (41,69,24,550)टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई हैं और 18,16,140टीके की खुराक उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।
इनमें से अपव्यय सहित कुल 38,94,87,442 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.74करोड़ से अधिक (2,74,37,108)शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736369
कोविड-19 : मिथक बनाम तथ्य
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए क्षय रोग (टीबी) की जांच और पहचान किए गए सभी टीबी मरीजों के लिए कोविड-19 की जांच की सिफारिश की है
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीबी-कोविड और टीबी-आईएलआई/एसएआरआई की द्वि-दिशात्मक जांच पर जोर देने के लिए कई सलाह और परामर्श जारी किए हैं
कोविड-19 से टीबी के मामलों में बढ़ोतरी के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं
हाल ही में, मीडिया के कुछ हिस्से में ऐसी खबरें आई हैं कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों में क्षय रोग (टीबी) के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, प्रत्येक दिन करीब एक दर्जन ऐसे मामले आने से चिकित्सक चिंतित हैं।
यह स्पष्ट किया जाता है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए क्षय रोग (टीबी) की जांच और पहचान किए गए सभी टीबी मरीजों के लिए कोविड-19 परीक्षण की सिफारिश की है। अगस्त 2020 की शुरुआत मेंही राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से कहा गया था कि वे बेहतर निगरानी और टीबी व कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के प्रयासों में सामंजस्यबनाये।
इसके अलावा, मंत्रालय ने टीबी-कोविड और टीबी-आईएलआई/एसएआरआई की द्वि-दिशात्मक जांच की जरूरत पर जोर देने के लिए कई सलाह और परामर्श भी जारी किए हैं। राज्य/केंद्रशासित प्रदेश इन्हें लागू कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1736444
महत्वपूर्ण ट्वीट
***
एमजी/एएम/एसके
(Release ID: 1736490)