स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 174वां दिन


भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

आज शाम 7 बजे तक 36.08 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई

18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 11.15 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई

Posted On: 08 JUL 2021 7:49PM by PIB Delhi

भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज आज शाम 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार लगभग 37 करोड़ (36,85,76,352) तक पहुंच गया। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए सुलभ बनाने के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई थी। आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 36.08 लाख (36,08,940) से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगाई गई।

आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 17,93,389 लाभार्थियों ने कोविड-19 टीके पहली तथा 1,71,647 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 10,82,14,937 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 33,70,920 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18 से 44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से ज्यादा पहली खुराक दे दी है साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

नीचे दी गई तालिका 18 से 44 वर्ष के आयु समूह के लोगों को अब तक दी गई खुराक की जानकारी है:

 

क्रम संख्या

राज्य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

58404

42

2

आंध्र प्रदेश

2256394

31536

3

अरुणाचल प्रदेश

280776

124

4

असम

2779655

147527

5

बिहार

6501236

112352

6

चंडीगढ़

219832

704

7

छत्तीसगढ़

2930680

79746

8

दादर और नगर हवेली

177652

106

9

दमन और दीव

153824

567

10

दिल्ली

3082420

192150

11

गोवा

404991

8219

12

गुजरात

8121741

243007

13

हरियाणा

3528685

142126

14

हिमाचल प्रदेश

1195441

1844

15

जम्मू और कश्मीर

1081820

38531

16

झारखंड

2582878

79862

17

कर्नाटक

7701950

191838

18

केरल

2153471

104758

19

लद्दाख

82702

4

20

लक्षद्वीप

23257

40

21

मध्य प्रदेश

9856207

433666

22

महाराष्ट्र

8032835

343572

23

मणिपुर

305972

502

24

मेघालय

301936

117

25

मिजोरम

303579

287

26

नगालैंड

258441

189

27

ओडिशा

3570610

173011

28

पुडुचेरी

201606

746

29

पंजाब

1909628

38639

30

राजस्थान

8007874

138280

31

सिक्किम

257755

57

32

तमिलनाडु

6145252

183152

33

तेलंगाना

4501294

146551

34

त्रिपुरा

885925

13801

35

उत्तर प्रदेश

11998701

292646

36

उत्तराखंड

1594153

39689

37

पश्चिम बंगाल

4765360

190932

 

कुल

108214937

3370920

 

****

एमजी/एएम//डीवी



(Release ID: 1733955) Visitor Counter : 242


Read this release in: English , Urdu , Tamil