स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 173वें दिन की ताजा जानकारी


भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 36.45 करोड़ से ऊपर पहुंच गया

आज शाम सात बजे तक 31.04 लाख से अधिक टीके की खुराकें लगाई गई

अब तक 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 10.93 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें लगाई गई

Posted On: 07 JUL 2021 7:53PM by PIB Delhi

आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में समग्र कोविड टीकाकरण कवरेज 36.45 करोड़ से ऊपर (36,45,69,414) पहुंच गया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, आज 31.04 लाख से अधिक (31,04,426) टीकों की खुराकें लगाई गई है।

आज 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 14,04,816 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,35,166 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरुआत के बाद से 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों द्वारा पहली खुराक लेने वालों की संचयी संख्या 10,62,08,106 और दूसरी खुराक लेने वालों की कुल संख्या 31,88,078 है। आठ राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र - ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को 50 लाख से अधिक कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लगाई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक लगाई।

नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके के खुराकों की कुल संख्या को दर्शाया गया है:

क्र.सं.

राज्य

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

57809

38

2

आंध्र प्रदेश

2244741

29852

3

अरुणाचल प्रदेश

272728

91

4

असम

2774689

147092

5

बिहार

6276886

109297

6

चंडीगढ़

216968

658

7

छत्तीसगढ़

2896124

78995

8

दादरा और नगर हवेली

172758

104

9

दमन एवं दीव

152946

527

10

दिल्ली

2988942

189446

11

गोवा

399413

7959

12

गुजरात

8118725

241499

13

हरियाणा

3510623

135936

14

हिमाचल प्रदेश

1195140

1838

15

जम्मू एवं कश्मीर

1054592

37727

16

झारखंड

2561707

78397

17

कर्नाटक

7590042

182733

18

केरल

2130048

89536

19

लद्दाख

81737

4

20

लक्षद्वीप

23179

36

21

मध्य प्रदेश

9465006

404256

22

महाराष्ट्र

7862885

337113

23

मणिपुर

288829

410

24

मेघालय

291877

87

25

मिजोरम

295929

191

26

नागालैंड

253329

165

27

ओडिशा

3505250

169548

28

पुडुचेरी

199577

639

29

पंजाब

1893573

37340

30

राजस्थान

7941458

122604

31

सिक्किम

254194

48

32

 तमिलनाडु

6089290

162388

33

तेलंगाना

4451838

128052

34

 त्रिपुरा

878728

13739

35

उत्तर प्रदेश

11540538

271558

36

उत्तराखंड

1575577

39392

37

पश्चिम बंगाल

4700431

168783

 

 कुल

106208106

3188078

 

****

एमजी/एएम/एसके 
 



(Release ID: 1733578) Visitor Counter : 207


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Tamil