रक्षा मंत्रालय

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ ने एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 07 JUL 2021 8:21PM by PIB Delhi

अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने दिनांक 06 जुलाई, 2021 को बर्चगंज मिलिट्री स्टेशन पर एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया। उन्होंने जंगल सर्वाइवल स्कूल में अभियानों की समीक्षा की और वेव जेनरेशन ट्रेनिंग फैसिलिटी में लैंडिंग शिप रैंप सिम्युलेटर के माध्यम से एएलएस के संचालन समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। सैनिकों को संबोधित करते हुए अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने सैन्य अभियानों के दृष्टिकोण से हर समय तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को कोविड-19 सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह भी दी। 

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने योग्य सैन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।

 

***

एमजी/एएम/एबी/एसएस 


(रिलीज़ आईडी: 1733549) आगंतुक पटल : 292
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu