विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

श्री रॉबिन फुकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Posted On: 18 JUN 2021 8:02PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (एल) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए श्री रॉबिन फुकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में न्याय विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आज एक अधिसूचना जारी की गई है।

श्री रॉबिन फुकन, एमएससी, एलएलएम, 09.03.1993 को न्यायिक सेवा में शामिल हुए। वे कामरूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सिविल न्यायाधीश और सहायक सत्र न्यायाधीश(तेजपुर), अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश(सिलचर), रजिस्ट्रार (पीएमएंडपी), रजिस्ट्रार (प्रशासन), रजिस्ट्रार (सतर्कता) और रजिस्ट्रार जनरल गुवाहाटी उच्च न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश(गोलाघाट) विशेष न्यायाधीश, सीबीआई और एनआईए में रहे हैं। वे 06.01.2020 से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जोरहाट में कार्यरत थे।

****

 

एमजी/एएम/एके

 

 



(Release ID: 1728437) Visitor Counter : 133


Read this release in: English , Urdu