स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 से जुड़े मिथकों को खत्म करना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित रूप से जिलेवार मामलों और मृत्यु की दैनिक आधार पर निगरानी के लिए एक मजबूत सूचना तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया
राज्यों को निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड से होने वाली मृत्यु की जानकारी देने की सलाह दी गई
Posted On:
11 JUN 2021 8:16PM by PIB Delhi
हाल ही में मीडिया की कुछ खबरों में, भारत में कोविड के कारण होने वाली मृत्यु की गलत जानकारी देने और दैनिक मृत्यु की संख्या में अचानक वृद्धि होने का आरोप लगाया गया था।
यह स्पष्ट किया जाता है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 10 जून 2021 को कुल 6148 मृत्यु की सूचना दी थी। मृत्यु की संख्या में यह वृद्धि बिहार द्वारा दी गई 3971 मृत्यु की जानकारी और उसी तिथि को राज्य द्वारा दिए गए आंकड़ों के कारण हुई थी।
मई 2020 की शुरुआत में, मृत्यु की संख्या के लिए दी जाने वाली जानकारी में विसंगति या भ्रम से बचने के लिए, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित आसीडी-10 कोड के अनुसार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के द्वारा सभी मृत्यु को सही रूप से दर्ज करने के लिए'भारत में कोविड-19 से संबंधित मृत्यु के सही आंकड़ों की जानकारी देने के लिए एक मार्गदर्शन' जारी किया था।
कई औपचारिक पत्रों, वीडियो कॉन्फ्रेंस और केंद्रीय टीमों की तैनाती के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर रूप से यह सलाह दी गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मृत्यु के आंकड़े दर्ज करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित रूप से जिलेवार मामलों और मृत्यु की दैनिक आधार पर निगरानी के लिए एक मजबूत सूचना तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस ताज़ा मामले में केंद्र सरकार ने बिहार राज्य को पत्र लिखकर कुल मृत्यु की संख्या के जिलेवार विस्तृत और तिथि सहित अलग-अलग आँकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को देने को कहा है।
***
एमजी/एएम/एसएस/एसएस
(Release ID: 1726490)
Visitor Counter : 253