पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

मानसून के 03 जून, 2021 तक केरल आने का अनुमान

Posted On: 30 MAY 2021 4:48PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार,

(रविवार, 30 मई, 2021, जारी करने का समय- 1300 बजे, भारतीय मानक समय, 0830 बजे, भारतीय मानक समय अवलोकन पर आधारित)

 अखिल भारतीय मौसम अनुमान (मिडडे) 

  • दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा लगातार 5 डिग्री उत्तर/72 डिग्री पूर्व, 6 डिग्री उत्तर/75 डिग्री पूर्व, 8 डिग्री उत्तर/80 डिग्री पूर्व, 12 डिग्री उत्तर/85 डिग्री पूर्व, 14 डिग्री उत्तर/90 और 17 डिग्री उत्तर/94 डिग्री पूर्व से गुजर रही है।
  • नवीनतम मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी हवा 01 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है, जिसका परिणाम केरल के ऊपर वर्षा गतिविधि की बढोतरी में आने का अनुमान है। इस प्रकार, मानसून के 03 जून, 2021 तक केरल आने का अनुमान है।
  • दक्षिण पश्चिमी हवा को लगभग अक्षांश 70 डिग्री पूर्व के देशांतर 28 डिग्री उत्तर के साथ समुद्र तल से ऊपर 5.8 किमी की इसकी धुरी के साथ मध्य तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवा में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।
  • पंजाब एवं निकटस्थ क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल के ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • पंजाब एवं निकटस्थ क्षेत्रों के ऊपर से एक ट्रफ रेखा अब समुद्र तल के ऊपर 0.9 किमी किमी तक विस्तारित उत्तर पश्चिम राजस्थान तक जाती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से ऊपर 4.5 किमी तक विस्तारित अब पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर केंद्रित है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के दक्षिणी हिस्सों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से ट्रफ रेखा अब छत्तीसगढ़ तथा पूर्व मध्य प्रदेश के समुद्र तल से ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित विदर्भ तक जाती है।
  • समुद्र तल से ऊपर 3.1 किमी पर कर्नाटक तट के निकट पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • समुद्र तल से ऊपर 5.8 तथा 7.6 किमी के बीच तमिलनाडु एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण केंद्रित है।
  • दक्षिण अरब सागर एवं मध्य अरब सागर के समीपवर्ती क्षेत्रों के मध्य भागों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से ऊपर 5.8 किमी पर बना हुआ है।
  • समुद्र तल से ऊपर 2.1 एवं 3.1 किमी के बीच उत्तर पाकिस्तान एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब कम स्पष्ट बन गया है।
  • समुद्र तल से ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित उत्तरी अंडमान सागर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब कम स्पष्ट बन गया है।
  • समुद्र तल से ऊपर 0.9 किमी तक विस्तारित दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब कम स्पष्ट बन गया है।
  • समुद्र तल से ऊपर 0.9 किमी तक दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ विदर्भ, तेलंगाना एवं रायलसीमा से दक्षिण तमिलनाडु तक अब कम स्पष्ट बन गया है।

अधिक विवरण के लिए कृपया www.imd.gov.in पर जाएं या +91 11 24631913, 24643965, 24629798 से संपर्क करें ( 1875 से राष्ट्र की सेवा में)

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसम ऐपए एग्रोमेट परामर्शी के लिए मेघदूत ऐप तथा बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाऊनलोड करें तथा राज्य एमसी/आरएमसी पर जाएं।

****

एमजी/एएम/एसकेजे/डीए



(Release ID: 1722995) Visitor Counter : 201


Read this release in: English , Tamil