पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

बंगाल की खाड़ी में बने हवा के दवाब क्षेत्र के कल 24 मई की सुबह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान बनने और फिर अगले 24 घंटों में और अधिक भीषण चक्रवाती तूफ़ान बनने का पूर्वानुमान

Posted On: 23 MAY 2021 9:10PM by PIB Delhi

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के पर्यावरण अनुरक्षण एवं अनुसन्धान केंद्र (ईएमआरसी) के अनुसार:

जारी करने का समय: 2015 बजे भारतीय समयानुसार, दिनांक 23.05.2021, भारतीय मौसम विभाग)

पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दवाब का क्षेत्र (ओडिशा-पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय क्षेत्रों के लिए तूफ़ान पूर्व निगरानी)

पिछले छह घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ हवा के दवाब का क्षेत्र 05 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा हैI आज 23 मई 2021 की शाम 1730 बजे भारतीय समयानुसार यह 16.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 590 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम, पारादीप (ओडिशा) से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) से 670 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 650 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में केन्द्रित था। इसके धीमी गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 24 मई की सुबह तक सघन एवं तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने और उससे अगले 24 घंटों में और अति भीषण चक्रवाती तूफ़ान का रूप लेने की सम्भावना/आशंका है। यह उत्तर-उत्तर पश्मिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और तीव्रता में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही 26 मई की सुबह तक उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों पर पहुँच जाएगा।

इसके 26 मई की शाम तक एक अति भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री तट को पार कर जाने की सम्भावना है।

निम्नलिखित तालिका में पूर्वानुमान के क्रम और तीव्रता दिए गए हैं:

दिनांक/समय (भारतीय समयानुसार)

स्थिति (उत्तरी अक्षांश डिग्री/ पूर्वी देशांतर डिग्री

  वायु की अधिकतम गति (किमी प्रति घंटा)

चक्रवाती  विक्षोभ की श्रेणी

23.05.21/1730

16.2/89.9

45-55 से बढ़कर 70 तक हो सकती है

सघन दवाब

24.05.21/0530

16.7/89.6

60-70 से बढ़कर 80 तक सम्भव

चक्रवाती  तूफान

24.05.21/1730

17.3/89.4

80-90 से बढ़कर 100 तक सम्भव

 चक्रवाती तूफ़ान 

25.05.2021/0530 

17.9/88.8

100-110 से बढ़कर 120 तक सम्भव

 तीव्र चक्रवाती तूफान 

25.05.21/1730

19.2/88.3

135-145 से बढ़कर 160 तक सम्भव

अत्यधिक तीव्र चक्रवाती तूफान

26.05.21/0530

20.8/87.6

155-165 से बढ़कर 185 तक सम्भव

अत्यधिक तीव्र चक्रवाती तूफान

26.05.21/1730

21.8/87.0

120-130 से बढ़कर 145 तक सम्भव

अत्यधिक तीव्र चक्रवाती तूफान

27.05.2021/0530

22.5/86 .5

70-80 से बढ़कर 90 तक सम्भव

चक्रवाती तूफान

27.05.21/ 1730

23.4/ 85.8

40-50 से बढ़कर 60 तक सम्भव

कम दवाब

 

चेतावनी :

(i) वर्षा 

  • अंडमान और निकोबार द्वीप  समूह : 23 और 24 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा।
  • ओडिशा : 25 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा उत्तरी तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, 26 मई को कुछ स्थानों में भरी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी। साथ ही 26 मई को ही जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर, क्योंझर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा। 27 मई को ओडिशा के उत्तरी भीतरी क्षेत्रों में छिट-पुट स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा। 25 और 26 मई को दक्षिणी ओडिशा के तटीय जिलों में एक-दो स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 25 मई को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, 26 मई को झारग्राम, मेदिनीपुर, उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, हावड़ा, हुगली  और कोलकाता में छिट-पुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और नादिया, बर्धमान, बाँकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। साथ ही मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में छिट-पुट स्थानों पर भारी वर्षा। 27 मई को मालदा और दार्जिलिंग, दिनाजपुर, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, सिक्किम में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और बाँकुड़ा, पुरुलिया, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में 27 मई को ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान।
  • झारखंड: 26 और 27 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और छिट-पुट  स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही दक्षिणीपूर्वी झारखंड में अत्यधिक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान।
  • बिहार:  बिहार में 27 मई को अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व छिट-पुट  स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान।
  • असम और मेघालय:  असम और मेघालय में 26 और 27 मई को अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा एवं छिट-पुट स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान।

 

 (ii)वायु चेतावनियाँ:

  • 23 मई को अगले 06 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और उससे लगी पूर्वीमध्य एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और उसके ऊपर 45-55 किमी प्रतिघंटा से लेकर 65 किमी प्रति घंटा की गति से समुद्री हवाएं चलेंगी। आज रात तक पूर्वीमध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर में इन हवाओं की गति 55-65 किमी से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी। इनके पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकाँश भाग में 24 मई की पूर्वाह्न में अगले 12 घंटों तक समुद्री तूफान में बदल कर 70-80 किमी प्रति घंटा और फिर 90 किमी प्रति घंटा तक गति होने की सम्भावना है। उसके बाद इनकी गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
  • 24 मई की शाम से उत्तरी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के समुद्री तटों पर 40-50 किमी प्रति घटना से लेकर 60 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 25 मई की शाम से इनकी गति बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटा और फिर 70 किमी प्रति घंटा तक होने की सम्भावना है। इसके बाद 26 मई की सुबह के शुरुआती घंटों में इन हवाओं की गति और तेज होगी तथा उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा एवं बांग्लादेश के समुद्र तटों पर 60-70 किमी प्रति घंटा से 80 किमी प्रति घंटा की गति से तूफानी हवाएं चलेंगी। 26 मई की सुबह इन तूफानी हवाओं की गति और अधिक बढ़कर 90-100 किमी प्रति घंटा से 110 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी और 26 मई की शाम को समुद्र तट पर टकराने तक इन हवाओं की गति 155-165 किमी प्रति घंटा से बढ़कार 185 किमी प्रति घंटा तक होने का पूर्वानुमान है।
  • दक्षिणी झारखंड में 26 मई की दोपहर तक तेज हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से बढकर 60 किमी प्रति घंटा तक होगी जो 26 मई की शाम/रात्रि तक क्रमशः बढ़कर 100-120 किमी प्रति घंटा और फिर 130 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी।
  • 26 मई की शाम से लेकर 27 मई की सुबह तक उत्तरी ओडिशा के भीतरी जिलों, गांगेय पश्चिम बंगाल के भीतरी जिलों में 55-65 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी जो बाद में 75 किमी प्रति घंटा तक हो जाएंगी।

 (iii) समुद्र की स्थिति :

  • 23 और 24 मई को अंडमान सागर और उससे लगी पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत रहेगी।
  • 25-26 मई को पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के अधिकतर भागों और पश्चिम बंगाल, ओडिशा–पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटीय क्षेत्रों के आसपास समुद्र में ऊंची से अत्यधिक ऊंची लहरें उठेंगी।

 (iv) ज्वार-भाटे की चेतावनी :

  • अत्यधिक ऊंची लहरों से भी 1-2 मीटर अधिक का ज्वार आने के चलते 23 और 24 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निचले क्षेत्रों के डूबने की आशंका है।

(v) मछुआरों को चेतावनी :

  • मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 23 और 24 मई को दक्षिणपूर्वी और पूर्वीमध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से लगे समुद्र में नहीं जाएं। साथ ही वे 23-25 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी और 24-26 मई की अवधि में उत्तरी बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम बंगाल-ओडिशा और बांग्लादेश के समुद्र तट से लगे समुद्र में भी नहीं जाएं।
  • जो भी मछुआरे/अन्य लोग उत्तरी और उससे लगी मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरे समुद्र में गए हुए हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तटों पर वापिस लौट आयें।

 (ग्राफिक्स में विस्तृत विवरण के लिए कृपया यहाँ पर क्लिक करें )I

******

एमजी/एएम/एसटी/एसएस

 

 



(Release ID: 1721181) Visitor Counter : 177


Read this release in: English , Urdu