नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

भारतीय सौर ऊर्जा निगम ने मानसिक स्वास्थ्य और इम्युनिटी पर वेबिनार का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2021 8:08PM by PIB Delhi

भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) ने स्वास्थ्य मामलों पर चर्चा और कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आज एक वेबिनार का आयोजन किया। कोविड-19 से उबरने के बाद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य बहुत जरूरी है।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम भारत सरकार का नोडल एजेंसी है जो देश भर में विभिन्न नवीकरणीय बिजली परियोजनाओं को लागू करता है। भारतीय सौर ऊर्जा निगम देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न राज्यों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी भी संभालता है।

***

एमजी/एएम/वीएस/डीसी 


(रिलीज़ आईडी: 1720286) आगंतुक पटल : 231
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu