पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
18 मई को गुजरात और सौराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुच्छेक जगहों पर भारी से बेहद भारी वर्षा की संभावना: चक्रवात 'तौकते'
Posted On:
18 MAY 2021 6:28PM by PIB Delhi
भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: (जारी करने का समय: 1630 भारतीय समयानुसार, दिनांक: 18.05.2021, भारत मौसम विज्ञान विभाग)
सौराष्ट्र में चक्रवाती तूफान 'तौकते' पर हर घंटे अपडेट
निरीक्षण की तिथि/समय (भारतीय समयानुसार)
|
18-05-2021 (1530 बजे आईएसटी) पर आधारित
|
स्थान अक्षांश/देशांतर
|
चक्रवाती तूफान तौकते का केंद्र दिनांक 18 मई 2021, 1530 बजे सौराष्ट्र था। यह अक्षांश से 22.7° उत्तर निकट और पूर्व से 72° देशांतर, दीसा से करीब 190 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, अहमदाबाद के दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 75 किमी और सुरेंद्रनगर के पश्चिम में 40 किमी दूरी पर था।
|
केंद्र के पास वर्तमान तीव्रता
|
70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किलोमीटर प्रति घंटे
|
पिछली तीव्रता
|
22 किलोमीटर/ प्रतिघंटे की रफ्तार से पिछले 6 घंटों में उत्तर- उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ा है
|
तीव्रता और बहाव का पूर्वानुमान
|
अगले छह घंटों में यह उत्तर- उत्तरपूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा और फिर धीरे-धीरे उच्च दबाव में कमजोर पड़ेगा
|
बारिश का पूर्वानुमान
|
गुजरात और सौराष्ट्र के कई इलाकों में 18 मई को हल्की बूंदाबांदी से लेकर मध्यम स्तर की बारिश और कुच्छेक इलाकों में तेज से मूसलाधार बारिश की संभावना है।
|
हवा की गति का पूर्वानुमान (किमी प्रति घंटे)
|
अगले 6 घंटों के दौरान 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी की गति खंबात की खाड़ी और इससे सटे उत्तरपूर्वी अरब सागर पर हावी होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आने की संभावना है।
अगले 6 घंटों के दौरान अत्यधिक उत्तरी महाराष्ट्र तट के साथ-साथ 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने वाली आंधी अमरेली, भावनगर, बोटाड को प्रभावित करेगी, 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुरेंद्रनगर, राजकोट, आनंद, और दक्षिण अहमदाबाद में 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। वहीं 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं गिर सोमनाथ, जूनागढ़, खेड़ा, भरूच, जामनगर, पोरबंदर और मोरबी को अगले 06 घंटों के दौरान प्रभावित करेंगी और उसके बाद धीरे-धीरे कम होगीं।
45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो दादरा, नगर हवेली, दमन, वलसाड, नवसारी, सूरत, जिलों और 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 6 किमी दूर तक पहुंच सकती हैं। उसके बाद धीरे-धीरे कम होंगी।
18 मई से 19 मई की सुबह तक दक्षिण राजस्थान में हवाओं की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
|
वास्तविक मौसम
गुजरात एवं दीव
|
18 मई 2021, 1530 बजे हवा की गति इस प्रकार मापी गई: सूरत 30 किमी/घंटा, भावनगर 42 किमी/घंटा, राजकोट 37 किमी/घंटा और अहमदाबाद 68 किमी/घंटा
17.05.2021 को 0830 बजे से 18.05.2021 तक बारिश (सेंटीमीटर) में इस प्रकार मापी गई: बगसरा (अमरेली जिला): 21.2 सेमी, सूरत- 9.3 सेमी, दीव-8.6 सेमी, भावनगर- 7.8 सेमी, अमरेली- 12.5 सेमी, गिर गधारा (गिर सोमनाथ)-18.5 सेमी, ऊना (गिर सोमनाथ)-17.5 सेमी, उमरगाम (वलसाड)- 18.3 सेमी, सावारकुंडला (अमरेली)-16.7 सेमी, पालीटाना (भावनगर)- 15.8 सेमी, अमरेली (अमरेली)-13.1 सेमी, महुला (भावनगर)-12.8 सेमी, रजुला (अमरेली)-12.7 सेमी, खंभा (अमरेली)- 12.7 सेमी, बाबरा (अमरेली)- 12.7 सेमी, गधेड़ा (बोटाद)-10.5 सेमी, विसावदार (जूनागढ़)-9.7 सेमी, उमराला (भावनगर)-8.5 सेमी, धारी (अमरेली)- 7.2 सेमी, भावनगर (भावनगर)- 7.1 सेमी, जेसर (भावनगर)- 6.8 सेमी।
|
(विस्तार में ग्राफिक्स देखने के लिए यहां क्लिक करें)
****
एमजी/एएम/पीके/डीवी
(Release ID: 1719761)
|