स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण: 109वां दिन


भारत अपने टीकाकरण अभियान में नए शिखर पर पहुँचा

भारत ने कोविड-19 वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

पहली खुराक के रूप में वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी गई

दूसरी खुराक के रूप में वैक्सीन की 3 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी गई

पिछले 24 घंटे में 18-44 आयु वर्ग के 2.29 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया

पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की लगभग 11.5 लाख खुराक दी गई

प्रविष्टि तिथि: 04 MAY 2021 9:45PM by PIB Delhi

भारत अपने देश के नागरिकों को वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराक लगाकर कोविड-19 वायरस की रोकथाम के अपने प्रयासों में सफलतापूर्वक एक नए शिखर पर पहुँच गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में आज रात 8 बजे तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 16,04,18,105 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भारत में पहली खुराक के रूप में वैक्सीन की 13 करोड़ (13,00,03,255) से अधिक खुराक लोगों को दी गई है, जबकि दूसरी खुराक के रूप में वैक्सीन की 3 करोड़ (3,04,14,880) से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

18-44 आयु वर्ग के 2,29,999 लाभार्थियों ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। 12 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की कुल 6,62,619 खुराक दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को अब तक दी गई कुल खुराक का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है। 

 

क्र. सं.

राज्य

कुल

1

छत्तीसगढ़

1,026

2

दिल्ली

79,975

3

गुजरात

1,61,000

4

हरियाणा

99,252

5

जम्मू और कश्मीर

9,914

6

कर्नाटक

3,475

7

महाराष्ट्र

1,11,231

8

ओडिशा

13,526

9

पंजाब

908

10

राजस्थान

1,26,514

11

तमिलनाडु

4,562

12

उत्तर प्रदेश

51,236

कुल

6,62,619

 

कोविड-19 वैक्सीन की कुल 16,04,18,105 खुराक में 94,61,633 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है, जबकि 63,20,945 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। वहीं 1,35,59,294 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 73,21,052 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। 18-44 आयु वर्ग के 6,62,619 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। इसके साथ ही 45-60 आयु वर्ग के 5,33,76,589 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है, जबकि इसी आयु वर्ग के 43,99,995 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,29,43,090 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई, जबकि इसी आयु वर्ग के 1,23,72,888 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

 

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थी

45-60 आयु वर्ग के लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

94,61,633

63,20,945

1,35,59,294

73,21,052

6,62,619

5,33,76,589

43,99,995

5,29,43,090

1,23,72,888

13,00,03,225

3,04,14,880

 

 

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 109वें दिन (4 मई 2021) आज रात 8 बजे तक करीब 11.5 लाख (11,49,009) लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इस बारे में प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 6,15,220 लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई गई, जबकि 5,33,789 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी होगी। 

 

4 मई 2021 (109वां दिन)

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थी

45-60 आयु वर्ग के लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

9,856

16,798

39,154

40,318

2,29,999

2,43,137

1,95,545

93,074

2,81,128

6,15,220

5,33,789

 

 

देश की सबसे कमज़ोर आबादी को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के तौर पर टीकाकरण अभियान की उच्चस्तरीय समीक्षा और निगरानी का काम नियमित रूप से लगातार जारी रहेगा।

****

एमजी/एएम/पीजी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1716065) आगंतुक पटल : 244
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu