स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण: 108वां दिन
भारत में अब तक कोरोना के 15.88 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
बीते 24 घंटे में 18 से 44 आयुवर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया
बीते 24 घंटे में कोरोना के लगभग 16.5 लाख टीके लगाए गए
प्रविष्टि तिथि:
03 MAY 2021 10:02PM by PIB Delhi
कोविड 19 टीकाकरण की उदार और त्वरित तीसरे चरण की रणनीति का कार्यान्वयन 1 मई 2021 से लागू हुआ। नए पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से आरंभ हो चुका है।
आज 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 18 से 44 आयुवर्ग के 2,15,185 लोगों ने कोविड टीके की पहली खुराक ली। 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को अब तक दी गई कुल खुराक का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
क्रम संख्या
|
राज्य
|
कुल
|
1.
|
छत्तीसगढ़
|
1025
|
2.
|
दिल्ली
|
39799
|
3.
|
गुजरात
|
108188
|
4.
|
हरियाणा
|
54946
|
5.
|
जम्मू और कश्मीर
|
5562
|
6.
|
कर्नाटक
|
2353
|
7.
|
महाराष्ट्र
|
73455
|
8.
|
ओडिशा
|
6311
|
9.
|
पंजाब
|
635
|
10.
|
राजस्थान
|
75817
|
11.
|
तमिल नाडु
|
2521
|
12.
|
उत्तर प्रदेश
|
33242
|
| |
कुल
|
403854
|
देश में लगाये गए कोविड 19 के कुल टीकों की संख्या आज 15.88 करोड़ से पार हो गई। देश में आज रात 8 बजे तक लगभग 16.5 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई।आज रात 8 बजे तक पूरे देश से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 15,88,71,435 पहुंच गई।
************
एमजी/एएम/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1715807)
आगंतुक पटल : 224