वित्‍त मंत्रालय

भारत सरकार और यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नार्दन आयरलैंड की सरकार के बीच सीमा शुल्क सहयोग और सीमा शुल्क के मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता के समझौते को मंत्रिमण्डोल की मंजूरी

Posted On: 28 APR 2021 11:58AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने सीमा शुल्क सहयोग और सीमा शुल्क के मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता के बारे में भारत गणराज्य की सरकार और यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नार्दन आयरलैंड की सरकार के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर और संपुष्टि को मंजूरी दी है।

 

प्रभाव:

 

इस समझौते से सीमा शुल्क से जुड़े अपराधों की रोकथाम और जांच के लिए उपयोगी जानकारी की उपलब्धता में मदद मिलेगी। इस समझौते से व्यापार को आसान बनाने और दोनों देशों के बीच व्यापार किए गए माल का कारगर क्लीयरेंस सुनिश्चित होने की भी उम्मीद है।

 

कार्यान्वयन की रणनीति और लक्ष्य:

 

संबंधित सरकारों द्वारा अनुमोदित किये जाने के बाद दोनों देशों की सरकारों की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। यह समझौता दोनों पक्षों के विधिवत अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर के बाद वाले महीने के पहले दिन से लागू होगा।

 

पृष्ठभूमि:

 

यह समझौता दोनों देशों के सीमा शुल्क अधिकारियों के बीच सूचना एवं खुफिया जानकारी साझा करने का एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा और सीमा शुल्क कानूनों के उपयुक्तअमल और सीमा शुल्क अपराधों की रोकथाम एवं जांच और वैध व्यापार को सहज बनाने में मदद करेगा। दोनों देशों के सीमा शुल्क प्रशासनों की सहमति से प्रस्तावित समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस समझौते में भारतीय सीमा शुल्क विभाग की चिंताओं और सीमा शुल्क मूल्य, टैरिफ वर्गीकरण और दोनों देशों के बीच व्यापार किए गए माल के स्रोत के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान से जुड़ी जरूरतोंका विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

***

एमजी / एएम / आर



(Release ID: 1714572) Visitor Counter : 135