स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
                
                
                
                
                
                
                    
                    
                        कोविड-19 टीकाकरण - 83वां दिन
                    
                    
                        
अब तक 9.40 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई
आज शाम 8 बजे तक 3.73 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई
                    
                
                
                    Posted On:
                08 APR 2021 9:09PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                देश में दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या आज 9.40 करोड़ से अधिक हो गई हैं।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 8 बजे तक कुल 9,40,96,689 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।
अब तक 89,74,122 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि  54,48,206 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 98,09,525 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 45,41,636 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लिए 2,59,55,762 (पहली खुराक) और 5,20,339 (दूसरी खुराक) वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 3,74,95,435 (पहली खुराक) और 13,51,664 (दूसरी खुराक) ले चुकें हैं।
 
	
		
			| स्वास्थ्यकर्मी | फ्रंटलाइन वर्क्रस | 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी | 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी | कुल उपलब्धि | 
		
			| पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | 
		
			| 89,74,122 | 54,48,206 | 98,09,525 | 45,41,636 | 2,59,55,762 | 5,20,339 | 3,74,95,435 | 13,51,664 | 8,22,34,844 | 1,18,61,845 | 
	
 
 
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 83वें दिन आज शाम 8 बजे तक कुल 34,73,083 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 30,81,621 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,91,462 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। फाइनल रिपोर्ट आज रात तक तैयार हो जाएगी।
 
	
		
			|  8 अप्रैल 2021 | 
		
			| स्वास्थ्यकर्मी | फ्रंटलाइन वर्कर्स | 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी | 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी | कुल लाभार्थी | 
		
			| पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | 
		
			| 5,427 | 27,989 | 40,885 | 1,24,488 | 20,29,313 | 48,482 | 10,05,996 | 1,90,503 | 30,81,621 | 3,91,462  | 
	
 
 
****
एमजी/एएम/डीवी
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1710568)
                Visitor Counter : 382