पर्यटन मंत्रालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती भारत पर्व 2021 के लिए तैयार  

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2021 6:55PM by PIB Delhi

गणतंत्र दिवस समारोहों के साथ भारत पर्व के रूप में एक बहुत बड़े कार्यक्रम का प्रत्येक साल आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में देशभक्तिपूर्ण उत्साह पैदा करने की परिकल्पना की गई है। साथ ही यह देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विविधता को भी दर्शाता है। कोविड महामारी की स्थिति के चलते भारत पर्व 2021 का आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक किया जाएगा। वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और विभिन्न मंत्रालयों के लिए थीम पवेलियन शामिल होंगे। वहीं भारत पर्व का समग्र विषयवस्तु भी आत्मनिर्भर भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर केंद्रित होगा।

राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रसार भारती ने भारत पर्व के वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अपना स्टॉल भी लगाया है और यह अपने कुछ कार्यक्रमों की मुख्य बातों के जरिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में अपने प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। इस वर्चुअल स्टॉल की एक झलक नीचे दी गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017Z7N.jpg

 

 

वहीं प्रकाशन विभाग पहले वर्चुअल “भारत पर्व 2021” में विषयवस्तु- विरासत शब्दों की, भाव भारतीयता का की प्रतिध्वनि के साथ हिस्सा लेगा। भारत की विविधता और भावना का जश्न मनाते हुए, डीपीडी का वर्चुअल पवेलियन कला एवं संस्कृति, इतिहास एवं विरासत और आधुनिक भारत के निर्माताओं की जीवनियों के साथ-साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ श्रृंखला की पुस्तकों का एक समृद्ध प्रदर्शन प्रदर्शित करेगा।

इसके अलावा गांधीवादी विचार पर पुस्तकों के प्रमुख प्रकाशकों में से एक होने के चलते प्रकाशन विभाग महात्मा गांधी पर चुनिंदा शीर्षकों को भी प्रदर्शित करेगा। वहीं, भारत पर्व के आगंतुक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के भाषणों के साथ बाल साहित्य, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रपति भवन श्रृंखला सहित विभिन्न विषयों को पुस्तकों के माध्यम से इन्हें देख पाएंगे।    

अपनी पुस्तकों को प्रदर्शित करने के अतिरिक्त, प्रकाशन विभाग अपनी चार मासिक पत्रिकाओं- योजना, कुरूक्षेत्र, आजकल एवं बाल भारती और साप्ताहिक पत्रिका- रोजगार समाचार को भी प्रदर्शित करेगा। प्रकाशन विभाग की ये पत्रिकाएं विकास के मुद्दों पर चर्चा के एक मंच के रूप में काम करती हैं। इसके अलावा ये नागरिकों और अन्य हितधारकों के लिए भारत सरकार की प्रमुख पहल पर एक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्राप्त करने के लिए उपयोगी है।

ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्यूनिकेशन भारत पर्व के इस संस्करण में महात्मा गांधी के 150वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी सामाग्री ला रहा है। इसमें फोटो, वीडियो, एनीमेशन और क्विज शामिल होने के साथ ‘स्वच्छ भारत, सशक्त भारत, बापू के सपनों का भारत’ की विषयवस्तु पर प्रदर्शनी होगी। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयवस्तु पर भारत के कट-आउट में महात्मा गांधी पर वीडियो और मोशन एनीमेशन को ‘संकल्प से सिद्धि तक’ के तहत भारत सरकार द्वारा प्राप्त की गई विभिन्न उपलब्धियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्धरणों के जरिए सामने रखा जाएगा। यह भी प्रदर्शनी का हिस्सा होगा। वहीं महात्मा गांधी के जीवन में विभिन्न मील के पत्थर पर दुर्लभ फुटेज एवं फोटो और 50वें आईएफएफआई के लघु वीडियो/टुकड़े भी बाकी के प्रदर्शनी में शामिल होंगे।  

 

भारत पर्व 2021 के लिए वेबसाइट  www.bharatparv2021.com

***


एमजी/ एएम /एचकेपी 


(रिलीज़ आईडी: 1709378) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu