गृह मंत्रालय

पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2021 9:03PM by PIB Delhi

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं, जो तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्र, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं। असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिएपद्म विभूषणपुरस्‍कार दिया जाता है। उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण पुरस्‍कार से नवाजा जाता है और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्रीपुरस्‍कार प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

राष्ट्रपति द्वारा ये पुरस्‍कार हर साल आमतौर पर मार्च, अप्रैल में राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्‍कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। इनमें  1 जोड़ी मामला  भी शामिल है (इस जोड़ी मामले की एक पुरस्‍कार के रूप में ही गणना की जाती है)। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में 29 महिलाएं हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/ एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी से हैं। 16 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके


(रिलीज़ आईडी: 1709362) आगंतुक पटल : 2342
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , Kannada , Bengali , English , Marathi , Manipuri , Tamil