सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के क्षेत्र में मुख्य उपलब्धियां

Posted On: 01 APR 2021 5:59PM by PIB Delhi

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पिछले कुछ वर्षों में देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में काफी प्रगति हुई है। नीचे कुछ उपलब्धियां संक्षेप में दी गई हैं-

  • पिछले 7 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  अप्रैल 2014 में राजमार्ग की लंबाई 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 20 मार्च 2021 तक 1,37,625 किलोमीटर हो गई है।
  • कुल बजटीय परिव्यय में करीब 5.5 गुणा वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2015 में 33,414 करोड़ रुपए का बजटीय परिव्यय था जो वित्त वर्ष 2022 में 1,83,101 करोड़ रुपए हो गया है।
  • कोविड-19 महामारी के असर के बावजूद वित्त वर्ष 2020 के लिए मंजूर राशि की तुलना में 2021 के लिए राशि में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2020 की तुलना में इस साल स्वीकृत सड़क लंबाई के किलोमीटर में भी 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • वित्त वर्ष 2015 से 2021 के बीच औसत वार्षिक प्रोजेक्ट अवॉर्ड में वित्त वर्ष 2010 से 2014 के बीच की तुलना में करीब 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
  • इसी तरह वित्त वर्ष 2015 से 2021 के दौरान औसत वार्षिक निर्माण में (औसत वार्षिक निर्माण लंबाई) वित्त वर्ष 2010 से 2014 की तुलना में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
  • चालू वर्ष के कार्यों की संचयी लागत वित्त वर्ष 2021 के अंत में वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 54 प्रतिशत बढ़ी है (31 मार्च तक)

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं और दुनिया के किसी अन्य देश में इनके बराबर कोई नहीं है।

***

एमजी/एएम/पीके



(Release ID: 1709084) Visitor Counter : 1281


Read this release in: Marathi