सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर  हो रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, मौजूदा वित्त वर्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण 12,205 किलोमीटर से ज्यादा के स्तर पर पहुंचा

Posted On: 22 MAR 2021 7:34PM by PIB Delhi

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 (22 मार्च, 2021 तक) 12,205.25 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण करके एक और मील का पत्थर हासिल किया है।इस अवधि में प्रति दिन 34 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कीवर्तमानदर साल 2014-15 में लगभग 12 किमी प्रतिदिन की तुलना तीन गुना ज्यादा है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य (11,000 किमी) से 1,205 किमी अधिक है।

यह उपलब्धि खास तौर से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से वित्त वर्ष के पहले कुछ महीनों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लग गया था। इस दौराननिर्माण गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।

इस साल एक मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने निर्धारित समय से एक महीने पहले 11,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य हासिल  करने की घोषणा की थी।

मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कई अहम पहल किए हैं।

*****

एमजी/एएम/पीएस



(Release ID: 1706736) Visitor Counter : 298


Read this release in: English , Urdu , Marathi