स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण - 63वां दिन
4 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज़ देने के साथ भारत ने कोविड-19 के खिलाफ चल रहे टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल की
आज शाम 7 बजे तक 18.16 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2021 8:55PM by PIB Delhi
भारत ने कोविड के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान भारत में अब तक 4 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 7 बजे तक 4,11,55,978 से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।
अब तक 76,86,920 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 47,69,469 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 79,10,529 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 23,16,922 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 1,53,78,622 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 30,93,516 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्क्रस
|
45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी
|
60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी
|
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
पहली खुराक
|
|
76,86,920
|
47,69,469
|
79,10,529
|
23,16,922
|
30,93,516
|
1,53,78,622
|
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 63वें दिन आज शाम 7 बजे तक कुल 18,16,161 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 16,43,357 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,72,804 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। फाइनल रिपोर्ट आज रात तक तैयार हो जाएगी।
|
19 मार्च 2021
|
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्कर्स
|
45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी
|
60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी
|
कुल लाभार्थी
|
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
पहली खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
|
51,732
|
54,296
|
77,251
|
1,18,508
|
3,13,518
|
12,00,856
|
16,43,357
|
1,72,804
|
****
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1706528)
आगंतुक पटल : 227