युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
श्री किरेन रिजिजू ने आईपीयू अध्यक्ष से मुलाकात की, फिटनेस कार्यकलापों को बढ़ावा देने के लिए विश्व युवा संसद का प्रस्ताव रखा
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2021 5:26PM by PIB Delhi
केंद्रीय युवा मामले तथा खेल राज्यमंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में विशेष रूप से, युवा मामलों तथा खेल के क्षेत्र से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सांसदों के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए जिनेवा के इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) के अध्यक्ष श्री दुआर्ते पचेको से मुलाकात की।

श्री रिजिजू ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि “हमने भारत के फिट इंडिया मूवमेंट, योग और किस प्रकार कोविड-19 के बावजूद नियंत्रित तरीके से देश में कुछ खास खेल संबंधित कार्य-कलापों को शुरू करने में हम सक्षम रहे हैं, पर चर्चा की।”

श्री रिजिजू ने यह भी कहा कि “मैंने आईपीयू अध्यक्ष से विश्व युवा सांसदों की एक बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है, जहां युवा सांसद एकसाथ सामने आएं और विभिन्न देशों के युवा आदान-प्रदान के दौरान कुछ फिटनेस कार्य-कलापों को बढ़ावा दें। श्री पेचेको इस विचार को लेकर बहुत उत्साहित थे।”

खेल सचिव श्री रवि मित्तल और युवा मामले सचिव सुश्री ऊषा शर्मा भी बैठक के दौरान उपस्थित थीं।
***
एमजी/एएम/एसकेजे/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 1706114)
आगंतुक पटल : 117