पंचायती राज मंत्रालय

आजादी का अमृत महोत्व के अवसर पर होने वाले देशव्यापी समारोह पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

Posted On: 12 MAR 2021 5:29PM by PIB Delhi

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर, भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित 75 सप्ताह के कार्यक्रम, के उपलक्ष्य में पंचायती राज मंत्रालय ने 12 मार्च 2021 को नई दिल्ली में कृषि भवन में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के उद्घाटन सप्ताह के दौरान 75 सप्ताह (12 मार्च 2021 - 18 अगस्त 2022) के लिए सुझाई गई गतिविधियों, कार्यान्वयन रणनीति, कार्य योजना और राष्ट्रव्यापी उत्सव से संबंधित मुद्दों के बारे में पंचायती राज और 75 जिला पंचायतों, 75 ब्लॉक पंचायतों और 75 ग्राम पंचायतों के राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के संबंधित लोगों के साथ चर्चा की जाएगी। इस मौके पर पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री सुनील कुमार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेबिनार में भाग लिया, और केवल कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को छोड़कर पंचायती राज के अधिकांश राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विभागों और 75 जिला पंचायतों, 75 ब्लॉक पंचायतों और 75 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वेबिनार में भाग लिया। वेबिनार में 600 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। 

वेबिनार के दौरान प्रतिभागियों को महोत्सव के उद्देश्यों के बारे में बताया गया । इसके तहत (1) नागरिक अभियान: कम लागत, लोगों की ज्यादा भागीदारी, (2) एक भारत, श्रेष्ठ भारत, (3) प्रत्येक राज्य, प्रत्येक भाषा, (4) भारत के गौरवशाली इतिहास पर जोर, (5) भारत के विकास का प्रदर्शन, (6) 2047 का रोडमैप और (7) वैश्विक पहुंच बढ़ाना। विषय (थीम) (1) विश्व गुरु भारत, (2) विचार, उपलब्धियां और संकल्प, (3) आत्मनिर्भर भारत, (4) भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत (5) भूले-बिसरे नायकों की याद और (6) आजादी 2.0 का जश्न, 75 साल के उत्सव के लिए पांच स्तंभ (1) स्वतंत्रता संघर्ष (2) 75 साल का विचार, (3) 75 साल पर उपलब्धियां, (4) 75 साल पर काम (5) 75 साल पर समस्याएं दूर करना । और आजादी के अमृत महोत्सव पर पांच महत्वपूर्ण तिथियां (1) 23 मार्च 2021 (2) 13 अप्रैल 2021 (3) 10 मई 2021 (4) 9 अगस्त 2021 और (5) 21 अक्टूबर 2021 ।

राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के पंचायती राज विभागों को पंचायती राज संस्थानों के लिए सुझावों के आधार पर 75 सप्ताह के लिए राज्यों के आधार पर कार्य योजना तैयार करने की सलाह दी गई कि इसे स्थानीय परिस्थितियों , आवश्यकताओं, उपयुक्तता के अनुसार तैयार किया जाय। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई थी कि पंचायत ब्रांड एंबेसडर की सूची यानी अच्छी तरह से प्रदर्शन करने वाली 75 जिला पंचायतें, 75 ब्लॉक पंचायत और 75 ग्राम पंचायतें राज्य और केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर तैयार की जा सकती हैं। उनके उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए पीआरआई को "परिवर्तन के एजेंट" के रूप में चुनना, इसके लिए सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को शामिल किया जा  सकता है। ऐसा करने के पीछे का विचार इन पीआरआई से बेहतरीन काम करने वाले प्रतिनिधियों का चयन करना और उन्हें भारत के उत्सव @ 75 की अवधि के दौरान देश के दूसरे लोगों को लिए उनके कार्यों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाना है। ई-पंचायतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय जरूरत के आधार पर जीपीडीपी मॉडल को तैयार कर उसे लागू करना है। 

इसके अलावा पंचायतों से अनुरोध किया गया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जन-समाज और जन-जागरण जैसी पहल के माध्यम से जन भागीदारी की भावना में जन उत्सव के रूप में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाएं। 75 सप्ताह के लिए सुझाई गई निम्नलिखित गतिविधियों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई: (1) भारत के संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के तहत 29 विषयों और मामलों पर 29 सप्ताह में 29 जागरूकता अभियान, (2) 6 सप्ताह में 6 जागरूकता अभियान के साथ पीआरआई की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के साथ 6 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करना (3) 5 सप्ताह में जन संवाद पर सरपंचों के 5 क्षेत्रीय सम्मेलन, (4) 24 अप्रैल को 2021, 2022 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है ( 5) 6 सप्ताह में , 6 विशेष ग्राम सभाएं, (6) चिन्हिंत किए गए ब्रांड एंबेसडर का 8 सप्ताह में 8 यात्राएं (7) 3 सप्ताह में 3 प्रदर्शनियां और (8) 10 सप्ताह में 10 अन्य विविध गतिविधियां जैसे दीवार पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं ,चर्चा , सांस्कृतिक यात्रा, भ्रमण, शैक्षणिक यात्रा, स्वच्छ्ता गतिविधियां आदि को करना।

इस दौरान पिछले कुछ वर्षों की अवधि में और भारत@ 75 की कार्य-योजना के दौरान अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए, पंचायती राज संस्थाओं ने राष्ट्रीय लक्ष्यों, जैसे आत्मनिर्भर भारत को हासिल करने की दिशा में काम करने के लिए अपना संकल्प और प्रतिबद्धता व्यक्त की । इसके साथ भारत की आजादी के 100 वें साल यानी भारत @100 यानी 2047 में कैसा होगा, इसके लिए वह प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने 75 सप्ताह चलने वाले उत्सव की शानदार सफलता बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।

 

 

 

 

 

***


एमजी/एएम/पीएस



(Release ID: 1704464) Visitor Counter : 441


Read this release in: English , Urdu