रक्षा मंत्रालय

बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में भारतीय नौसेना के जहाजों की पहली यात्रा, 8-10 मार्च 2021

Posted On: 07 MAR 2021 8:22PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के स्वदेशी गश्ती जहाज सुमेधा एवं स्वदेशी निर्मित गाइडेड मिसाइल से लेस जहाज कुलिश भारत और बांग्लादेश की मजबूत दोस्ती की याद में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के लिए बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में दिनांक 8 मार्च से 10 मार्च, 2021 तक होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

यह पहला मौका है जब भारतीय नौसेना का कोई जहाज बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह का दौरा कर रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बांग्लादेशी और भारतीय सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देना तथा इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को दोहराना है जो कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को देखते हुए सागर (एसएजीएआर) अर्थात 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' के अनुरूप है।

भारतीय नौसेना के दोनों जहाजों के ​कमांडिंग ऑफिसर​ कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय नौसेना प्रमुख की ओर से दोनों देशों की नौसेना​ओं ​की एकजुटता​ ​और साझेदारी के लिए बांग्लादेश की नौसेना का आह्वान करेंगे​​​​​​। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जहाज पर मौजूद क्रू पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बांग्लादेश की नौसेना के संग अन्य सभी गतिविधियों में शामिल रहेगा जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और बेहतर होगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/INS1IZE1.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/INS2EFVU.jpeg

****

एमजी/एएम/एबी/डीवी



(Release ID: 1703091) Visitor Counter : 301


Read this release in: English , Urdu