वित्त मंत्रालय
'5.15 प्रतिशत जीएस 2025' और '5.85 प्रतिशत जीएस 2030' की बिक्री (री-इश्यू) के लिए विशेष नीलामी
प्रविष्टि तिथि:
08 FEB 2021 7:12PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने (1) '5.15 प्रतिशत सरकारी सिक्योरिटी 2025' अधिसूचित राशि 11,000 करोड़और '5.85 प्रतिशत सरकारी सिक्योरिटी 2030' अधिसूचित राशि 11,000 करोड़ रुपये, दोनों को मूल्य आधारित नीलामी के माध्यम से बिक्री (फिर से जारी करने) की घोषणा की है। सरकार के पास उपरोक्त प्रतिभूतियों में से प्रत्येक पर 2000 करोड़ रुपये अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन रखने का विकल्प होगा। इस नीलामी का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई कार्यालय, फोर्ट, मुंबई द्वारा 11 फरवरी 2021 (गुरुवार) को कई मूल्य पद्धति का इस्तेमाल करके किया जाएगा।
सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा वाली योजना के अनुसार प्रतिभूतियों की बिक्री की अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत तक उपयुक्त व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित किया जाएगा।
नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां 11 फरवरी 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियों को सुबह 10.30 और 11 बजे के बीच और प्रतिस्पर्धी बोलियों को 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
नीलामी का परिणाम 11 फरवरी 2021 (गुरुवार) को घोषित किया जाएगा और बोली लगाने वाले सफल लोगों की ओर से 12 फरवरी 2021 (शुक्रवार) को भुगतान किया जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 24 जुलाई 2018 को परिपत्र संख्या आरबीआई/2018-19/25 के अनुसार जो समय-समय संशोधित हुआ, 'केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों में जब जारी हो लेनदेन' पर दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतिभूतियां 'जब जारी हो' (डब्लूआई)ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगी।
***
एसजी/एएम/एएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1699296)
आगंतुक पटल : 177