रेल मंत्रालय

भारतीय रेलवे फरवरी-मार्च 21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 56 प्रमुख मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तैयार


पिछले वर्ष की तुलना में यातायात सुविधाओं पर राशि आवंटन में 156 प्रतिशत, जबकि नई लाइनों के लिए निर्धारित राशि में 52 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई

रेलवे ने इस वर्ष पूंजीगत लागत पर रिकॉर्ड 2,15,058 करोड़ रुपये खर्च किए

इन प्रमुख परियोजनाओं के साथ ही जनता की सुविधा के लिए रेलवे इस वर्ष 1200 से अधिक आरओबी/आरयूबी/सबवे को पूरा करने के लिए तैयार है, जो जनता की मदद करेंगे

मिसाल कायम कर रेलवे ने प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया

राष्ट्रीय रेल योजना का हिस्सा तैयार कर रहा रेलवे का भविष्य

Posted On: 03 FEB 2021 6:38PM by PIB Delhi

रेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और भारतीय रेलवे नेटवर्क का भविष्य तैयार करने के लिए भारतीय रेलवे ने देशभर के विभिन्न जोनों में 56 परियोजनाओं की पहचान की है, जिन्हें फरवरी मार्च 2021 और वित्त वर्ष 2021-22 तक पूरा किया जाएगा।

इस वर्ष भारतीय रेलवे के पास अब तक की सबसे ज्यादा 2,15,058 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं, जिसमें से आम बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 1,07,100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बार मिसाल कायम करते हुए रेलवे ने मौजूदा परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के साथ-साथ घोषित नई परियोजनाओं का काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया है।   

जहां तक ​​नई बड़ी परियोजनाओं की बात है तो नई लाइनों के लिए 40,932 करोड़ रुपये, दोहरीकरण के लिए 26,116 करोड़ रुपये, यातायात सुविधाओं के लिए 5,263 करोड़ रुपये और आरओबी/ आरयूबी के लिए 7,122 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में यातायात सुविधाओं ने राशि आवंटन में 156 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि नई लाइनों के लिए निर्धारित राशि में 52 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

इन प्रमुख परियोजनाओं के अलावा जनता की सुविधा के लिए  रेलवे इस वर्ष 1200 से अधिक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और सबवे निर्माण पूरा करने के लिए तैयार है। ये आरओबी/ आरयूबी शहरों और अन्य क्षेत्रों में जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं, जहां रेलवे लाइनें गुजर रही हैं। इन मौजूदा परियोजनाओं के अलावा इस वर्ष नए आरओबी/ आरयूबी के निर्माण के लिए अतिरिक्त 7,122 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बता दें कि देश में मौजूदा आरओबी/आरयूबी की कुल संख्या 14000 है।

वार्षिक योजना 2021-22 का जोर बुनियादी ढांचे के विकास, निर्माण वृद्धि, टर्मिनल सुविधाओं के विकास, ट्रेनों की गति बढ़ाने, सिग्नल प्रणाली, यात्रियों / उपयोगकर्ताओं की सुविधाओं में सुधार, सड़क के ऊपर/ नीचे बनने वाले पुलों के सुरक्षित कार्यों आदि पर है।

निम्नलिखित योजना प्रमुखों को 2021-22 के अनुमानित बजट में सबसे अधिक राशि आवंटित की गई

(राशि करोड़ में)

योजना प्रमुख

अनुमानित बजट 2020-21

अनुमानित बजट 2021-22

वृद्धि

2020-21 से

 

नई लाइनें

26971

40932

52 प्रतिशत

दोहरीकरण

21545

26116

21 प्रतिशत

यातायात सुविधाएं

2058

 

5263

 

156 प्रतिशत

 

 आरओबी / आरयूबी

6204               

7122                            

15 प्रतिशत

 

फरवरी- मार्च 21 व वित्त वर्ष 2021-22 में पूरी होने वाली 56 रेलवे परियोजनाओं की सूची इस प्रकार है।

फरवरी-मार्च 21 व वित्त वर्ष 2021-22 में महत्वपूर्ण नई लाइनों, गेज रूपांतरण और दोहरीकरण परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

क्रंस.

परियोजना का नाम

परियोजना की लंबाई (किमी)

पूरा करने का महीना/वर्ष

  1.  

हंसडीहा-गोड्हा नई लाइन

32

फरवरी 21

  1.  

ओमालुर-मेट्टर्डम पैच डबलिंग

29

फरवरी 21

  1.  

नेत्रावती-मंगलौर

2

फरवरी 21

  1.  

कोसीपुल समेत निर्मली-सरायगढ़ नई लाइन

22

मार्च 21

  1.  

अहमदाबाद-बोटाड

170

मार्च 21

  1.  

पीलीभीत-शाहजहांपुर गेज बदलाव

83

मार्च 21

  1.  

उतरेतिया-रायबरेली

66

मार्च 21

  1.  

गाजीपुर-औनिहार

40

मार्च 21

  1.  

भुसावल-जलगांव तीसरी लाइन

24

मार्च 21

  1.  

अंबारी फलकाटा दोहरीकरण

38

मार्च 21

  1.  

अम्बलपुझा-हरिपद

18

मार्च 21

  1.  

तमब्रम-चेंगलपट्टु गेज परिवर्तन

30

मार्च 21

  1.  

अजमेर-बांगुरग्राम दोहरीकरण

47

मार्च 21

  1.  

न्यू मयनागुरी-गुमनीहाट

52

अप्रैल 21

  1.  

जयनगर-बिजलापुर

52

मई 21

  1.  

ढासा-जेटलसर जीसी

104

मई 21

  1.  

बांगुरग्राम-गुरिया पैच डीएल

47

मई 21

  1.  

हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण

72

मई 21

  1.  

कंकणडी-पनमबुर

19

मई 21

  1.  

रायबरेली- अमेठी का दोहरीकरण

60

मई 21

  1.  

पेंड्रा रोड़-अनूपपुर तीसरी लाइन

50

मई 21

  1.  

दौंड गुलबर्गा दोहरीकरण

225

जून 21

  1.  

खुर्दा रोड़- बाररंग

32

जून 21

  1.  

केतिरिया-कुर्सेला पैच दौहरीकरण

7

जून 21

  1.  

बंदेल बोन्ची तीसरी लाइन

31

जून 21

  1.  

मथुरा-पलवल चौड़ीकरण

80

जून 21

  1.  

जलंधर-पठानकोट-जम्मूतवी दोहरीकरण

209

जून 21

  1.  

मनोहरपुर-बंधमंडा तीसरी लाइन

30

जून 21

  1.  

खड़गपुर-नारायणगढ़ तीसरी लाइन

24

जून 21

  1.  

अर्सिकेरे-तुमकुर दोहरीकरण

96

जून 21

  1.  

रायबरेली-अमेठी दोहरीकरण

60

जून 21

  1.  

सिकंदराबाद-महबूबनगर दोहरीकरण

85

जून 21

  1.  

येहलंका-पेनुकोंडा दोहरीकरण

123

जून 21

  1.  

भद्राचलम रोड़-सत्तुपल्ली

54

जून 21

  1.  

विजयवाड़ा-गुडिवाड़ा-भीमावरम-नरसापुर, गुडिवाड़ा-मछलीपट्टनम  

221

जुलाई 21

  1.  

विजयवाड़ा-गुडिवाड़ा-भीमावरम-नरसापुर, गुडिवाड़ा-मछलीपट्टनम  

90

सितम्बर 21

  1.  

अहमदाबाद-मेहसाणा गेज परिवर्तन

69

अक्तूबर 21

  1.  

दिगरू-होजई दोहरीकरण

102

अक्तूबर 21

  1.  

दौसा-गंगापुर सिटी नई लाइन

93

नवम्बर, 21

  1.  

संबलपुर-तालचर दोहरीकरण

168

दिसम्बर 21

  1.  

संबलपुर-टिटलागढ़ दोहरीकरण

106

दिसम्बर 21

  1.  

रायपुर-टिटलागढ़

203

दिसम्बर 21

  1.  

बांसपानी-डिटारी-तोमका-जाखपुरा दोहरीकरण

164

दिसम्बर 21

  1.  

दनकुनी-चंदनपुर 4 लाइन

25

दिसम्बर 21

  1.  

बोन्ची शक्तिगढ़ 3 लाइन

26

दिसम्बर 21

  1.  

भीमसेन-झांसी दोहरीकरण

206

दिसम्बर 21

  1.  

कुरुप्पंथरा-चिंगवनम दोहरीकरण

27

दिसम्बर 21

  1.  

बीना-कोटा का दोहरीकरण

283

दिसम्बर 21

  1.  

वीरमगाम-सांख्ययाली दोहरीकरण

182

दिसम्बर 21

  1.  

अयोध्या- वाराणसी - रेलवे विद्युतीकरण

188

28 फरवरी 22

  1.  

गुवाहाटी-लुमडिंग रेलवे विद्युतीकरण

180

28 फरवरी 22

  1.  

मानसी-सहरसा, सहरसा-दौराममधेपुरा-पूर्णिया और एमएम बनमाखी- बिहारीगंज

गेज परिवर्तन समेत

169

31 मार्च 22

  1.  

पालनपुर-मकरपुरा खंड (डब्ल्यूडीएफसी)

308

31 मार्च 22

  1.  

रेवाड़ी-दादरी खंड (डब्ल्यूडीएफसी)

127

31 मार्च 22

  1.  

पालनपुर-कांडला बंदरगाह-मुंद्रा बंदरगाह-भुज- रेलवे विद्युतीकरण

475

31 मार्च 22

  1.  

होस्पेट-हुबली-वास्को रेलवे विद्युतीकरण

341

31 मार्च 22

 

 

एमजी/एएम/डीएम/डीसी



(Release ID: 1695916) Visitor Counter : 161


Read this release in: English , Urdu , Tamil