स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट


​​​​​​​पूरे देश में लगभग 53 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के 21वें दिन शाम 6 बजे तक 3,31,029 लाभार्थियों को टीका लगाया गया

टीका लगने के बाद केवल 0.0005% लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया

Posted On: 05 FEB 2021 8:02PM by PIB Delhi

कोविड-19 के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान का आयोजन 21वें दिन भी सफलतापूर्वक किया गया। कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की कुल संख्या आज लगभग 53 लाख पहुंच गई है। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 6 बजे तक 1,04,781 सत्रों के माध्यम से 52,90,474 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के 21वें दिन शाम 6 बजे तक 3,31,029 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। आज के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

क्रम संख्या

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश

टीका लगा चुके लाभार्थियों की संख्या

1

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

125

2

आंध्र प्रदेश

22,461

3

अरुणाचल प्रदेश

744

4

असम

13,939

5

बिहार

29,229

6

चंडीगढ़

360

7

छत्तीसगढ़

16,103

8

दादर एवं नागर हवेली

130

9

दमन एवं दीव

100

10

दिल्ली

8,038

11

गोवा

620

12

गुजरात

27,862

13

हरियाणा

3,174

14

हिमाचल प्रदेश

3,080

15

जम्मू-कश्मीर

4,378

16

झारखंड

8,188

17

कर्नाटक

23,291

18

केरल

12,992

19

लद्दाख

227

20

लक्षद्वीप

24

21

मध्य प्रदेश

1,104

22

महाराष्ट्र

35,172

23

मणिपुर

658

24

मेघालय

578

25

मिजोरम

516

26

नागालैंड

70

27

ओडिशा

2,461

28

पुद्दुचेरी

309

29

पंजाब

4,472

30

राजस्थान

20,688

31

सिक्किम

792

32

तमिलनाडु

6,258

33

तेलंगाना

4,745

34

त्रिपुरा

1,727

35

उत्तर प्रदेश

53,959

36

उत्तराखंड

5,096

37

पश्चिम बंगाल

17,329

 

देश

3,31,029

 

टीकाकरण प्रक्रिया का मुख्य आकर्षण, प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवाया गया एक लिंक है जो लाभार्थियों को टीकाकरण के बाद पुष्टि करने के लिए भेजे गए एसएमएस का एक हिस्सा भी है। यह प्रमाणपत्र टीका करने वाले एवं जिला प्रतिरक्षा अधिकारी द्वारा भी डाउनलोड कर लाभार्थी को सौंपा जा सकता है।

अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीका लगने के बाद अबतक केवल 0.0005 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले 24 घंटे में किसी भी नए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है।

अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में आगरा में एक 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका 7 दिन पहले टीकाकरण किया गया था। यह सदमे के कारण हुए मौत का मामला है जिसे पहले से ही मधुमेह था।

इसमें से कोई भी मृत्यु का मामला पारस्परिक रूप से कोविड-19 के साथ नहीं जुड़ा हुआ है।

 

*****

एमजी/एएम/एके/डीए



(Release ID: 1695737) Visitor Counter : 154


Read this release in: English , Urdu , Manipuri