रक्षा मंत्रालय

जाट रेजिमेंटल सेंटर और दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस परेड 2021 के दौरान अपनी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के रूप में चुने गए

Posted On: 29 JAN 2021 3:00PM by PIB Delhi

दिनांक 26 जनवरी, 2021 को राजसी राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सेना के तीनों अंगों के बीच जाट रेजिमेंटल सेंटर की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।

दिल्ली पुलिस मार्चिंग टुकड़ी को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।

उन्हें जजों के पैनलों द्वारा प्रस्तुत मूल्यांकन और टुकड़ियों के प्रतिस्पर्धी प्रस्तुतिकरण के परिणामों के आधार पर चुना गया है।

सेना के तीनों अंगों से मार्चिंग टुकड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने, सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों से मार्चिंग टुकड़ियों, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों/सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतियों का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनलों की नियुक्ति की गई थी।

राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीज़) के बीच उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और उत्तराखंड की झांकियों को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में चुना गया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग को केंद्रीय मंत्रालयों/ विभागों/ सीएपीएफ/ अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

माउंट आबू पब्लिक स्कूल और विद्या भारती स्कूल के संयुक्त प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ स्कूली प्रदर्शन चुना गया है जबकि सांत्वना पुरस्कार दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन स्कूलों को दिया गया है।

***

एमजी/एएम/एबी



(Release ID: 1693518) Visitor Counter : 94


Read this release in: English , Urdu