सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
12 JAN 2021 5:30PM by PIB Delhi
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिसंबर2020 (अनंतिम) महीने के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त रूप से आधार 2012=100 पर चयनित उप-समूहों/समूहों के लिए उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक(सीएफपीआई) में उतार-चढ़ाव को जारी कर रहा है। अखिल भारतीय और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उप-समूह और समूह के लिए सीपीआई भी जारी किए जा रहे हैं।
2. मूल्य डेटा आमतौर पर चयनित 1,114 शहरी बाजारों और चयनित 1,181 गांवों से सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एक साप्ताहिक रोस्टर पर एनएसओ के फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के फील्ड कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत दौरे के जरिये एकत्रित किया जाता है। दिसंबर, 2020, माह के दौरान एनएसओ ने 99.5 फीसदी गांवों और 98.5फीसदी शहरों से उन वस्तुओं के मूल्य एकत्रित किए जबकि बाजार के लिहाज से कीमतें संख्या 88.3फीसदी ग्रामीण और 92.5फीसदी शहरी दर्ज की गई थी।
3. सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति की दर (बिंदुवार आधार पर यानी पिछले साल के इसी महीने में, यानी,दिसंबर 2020 से दिसंबर 2019 की तुलना) इस प्रकार है:
सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें (% में)
|
सूचकांक
|
दिसंबर 2020 (अनंतिम)
|
नवंबर 2020 (अंतिम)
|
|
ग्रामीण
|
शहरी
|
संयुक्त
|
ग्रामीण
|
शहरी
|
संयुक्त
|
|
सीपीआई (सामान्य)
|
4.07
|
4.07
|
4.07
|
4.07
|
4.07
|
4.07
|
|
सीएफपीआई
|
3.11
|
3.11
|
3.11
|
3.11
|
3.11
|
3.11
|
नोट: प्रोविजनल यानी अनंतिम, फाइनल यानी अंतिम
4. सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई में मासिक बदलाव की जानकारी नीचे दी जा रही हैं:
दिसंबर 2020 की तुलना में नवंबर 2020 के दौरान अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई में मासिक बदलाव (%):
|
सूचकांक
|
ग्रामीण
|
शहरी
|
संयुक्त
|
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
|
दिसंबर 20
|
नवंबर 20
|
दिसंबर 20
|
नवंबर 20
|
दिसंबर 20
|
नवंबर 20
|
|
सीपीआई (सामान्य)
|
158.5
|
160.7
|
-1.37
|
156.0
|
156.9
|
-0.57
|
157.3
|
158.9
|
-1.01
|
|
सीएफपीआई
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
159.1
|
नोट: दिसंबर 2020 के आंकड़े अनंतिम हैं।
5. मूल्य डेटा वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होते हैं, जिसकी निगरानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा की जाती है।
जनवरी 2020 के लिए सूचकांक जारी करने की अगली तारीख 12 फरवरी 2021 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव से संबंधित विस्तृत विवरण जानने के लिए अंग्रेजी के अनुलग्नक यहां देखें
**********
एमजी/एएम/केजे