वित्‍त मंत्रालय

भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर


(मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के संबंध में)

प्रविष्टि तिथि: 01 JAN 2021 5:37PM by PIB Delhi

भारत सरकार की नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के पश्चात, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से परामर्श कर मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में राजकोषीय हुण्डियों के निर्गमन के लिए निम्नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

 

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी हेतु अधिसूचित राशि (1 जनवरी, 2021 - 31 मार्च, 2021)

(करोड़ रुपए)

नीलामी की तिथि

जारी करने की तिथि

91 दिवसीय

182 दिवसीय

364 दिवसीय

जोड़

06 जनवरी, 2021

07 जनवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

13 जनवरी, 2021

14 जनवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

20 जनवरी, 2021

21 जनवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

27 जनवरी, 2021

28 जनवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

03 फरवरी, 2021

04 फरवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

10 फरवरी, 2021

11 फरवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

17 फरवरी, 2021

18 फरवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

24 फरवरी, 2021

25 फरवरी, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

03 मार्च, 2021

04 मार्च, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

10 मार्च, 2021

12 मार्च, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

17 मार्च, 2021

18 मार्च, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

24 मार्च, 2021

25 मार्च, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

30 मार्च, 2021

31 मार्च, 2021

4,000

7,000

8,000

19,000

जोड़

52,000

91,000

104,000

247,000

 

भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक, सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार दशाओं और अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित राशि के संशोधन और राजकोषीय हुंण्डियों की नीलामी के समय निर्धारण में अपनी लोचशीलता बनाए रखेगी/रखेगा। अत:, परिस्थितियों के अनुसार, जिसमें बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे कारण भी शामिल होंगे, इस कैलेण्डर में परिवर्तन किया जा सकेगा। यदि ऐसे कोई परिवर्तन हों, तो नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इनकी सूचना दी जाएगी।

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य अधिसूचना सं.-एफ 4(2)-डब्ल्यू एंड एम/2018, दिनांक 27 मार्च, 2018, समय-समय पर यथासंशोधित, में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगी।

****

RM/KMN


(रिलीज़ आईडी: 1685406) आगंतुक पटल : 275
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Tamil