पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

मन्नार की खाड़ी पर चक्रवात ‘बुरेवी’ कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हुआ


इसके आगे भी निम्न दबाव के क्षेत्र में बने रहने के आसार हैं

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे मन्नार की खाड़ी में और बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण तमिलनाडु तट से न उतरें।

तमिलनाडु और केरल में अधिकांश स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में पृथक स्थानों पर 03 और 04 दिसंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है

Posted On: 03 DEC 2020 10:04PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार:

पंबन के पास मन्नार की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी बीते छह घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम की ओर बढ़ा है और कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। यह रामानंदपुरम जिला तट के करीब मन्नार की खाड़ी में केंद्रित हो गया,  जो पंबन से लगभग 20 किमी दक्षिण पश्चिम और कन्याकुमारी से 210 किमी पूर्व-उत्तर की ओर स्थित है। संबंधित हवा की गति लगभग 55-65 से 75 किमी प्रति घंटा है।

हवा का निम्न दबाव पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलों को 3 दिसंबर की रात से 4 दिसंबर की शुरुआत में 50-60 घंटे की रफ्तार के साथ 70 किमी प्रति घंटे की गति से पार करेंगे।

कल यानी 4 दिसंबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के निम्न दबाव क्षेत्र (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) में बने रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता निम्नलिखित है:

 

तारीख/समय(भारतीय मानक समय)

स्थिति

(अक्षांश 0उत्‍तर/ देशांतर 0पूर्व)

हवा की अधिकतम गति (प्रतिघंटा किमी)

चक्रवाती तूफान की श्रेणी

3.12.20/1730

9.2/79.1

55-65 से 75

निम्न दबाव

 

3.12.20/2330

9.1/78.5

50-60 से 70

निम्न दबाव

 

04.12.20/0530

8.9/78.0

45-55 से 65

निम्न दबाव

 

04.12.20/1130

8.8/77.4

40-50 से 60

निम्न दबाव

 

04.12.20/1730

8.7/76.8

30-40 से 50

चिह्नित

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चेतावनी:

(i) वर्षा

  • अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
  • दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में पृथक स्थानों पर 03 और 04 दिसंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है।

उपखंड

03 दिसंबर 2020*

04 दिसंबर 2020*

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल

अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कई स्थानों पर सामान्य बारिश के आसार

कई स्थानों पर भारी बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है

केरल और माहे

अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कई स्थानों पर बारिश के आसार

कई स्थानों पर भारी बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश

कुछ स्थानों पर बारिश जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है

कुछ स्थानों पर बारिश जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है

लक्षद्वीप

कई स्थानों पर बारिश के आसार

अधिकांश स्थानों पर बारिश जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

 

(ii) हवा की चेतावनी

  • दक्षिण तमिलनाडु तट (रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों) में अगले 6 घंटे के दौरान 55-65 किमी से लेकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है कल 4 दिसंबर की सुबह इसकी रफ्तार धीरे-धीरे कम होकर 45-55 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से चलने लगेगी।
  • अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण केरल तट (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पूझा जिलों) के साथ-साथ 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
  • लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में 4 दिसंबर को हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा से 55 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

(iii) समुद्र की स्थिति

  • मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से सटे क्षेत्रों, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम श्रीलंका के तटों पर 4 दिसंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी और 4 दिसंबर को दक्षिण पूर्व अरब सागर से सटे और केरल तट से दूर, कोमोरिन क्षेत्र में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी।

 (v) मछुआरों के लिए चेतावनी और सुझाव

  • http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00163GL.jpg

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CSWQ.png http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GNVK.png

स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

स्थिति के बारे में और जानकारी के लिए कृप्या www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in और www.mausam.imd.gov.in पर जा सकते हैं।

स्थान विशेष के मौसम की स्थिति और उससे जुड़ी चेतावनियों को जानने के लिए कृपया MAUSAM APP डाउनलोड करें। कृषि संबंधी सलाह के लिए MEGHDOOT APP और बिजली संबंधी जानकारी के लिए DAMINI APP डाउनलोड करें।

 

***

एमजी/एएम/वीएस/डीसी



(Release ID: 1678281) Visitor Counter : 128


Read this release in: English , Urdu