पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

चक्रवाती तूफान निवार कल (बुधवार) बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में प्रंचड चक्रवात बन गया था जो कमजोर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है


यह तूफान लगातार उत्तर पश्चिम की बढ़ रहा है और अगले 06 घंटों के दौरान गंभीर दबाव के बाद अगले 06 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा

इसके प्रभाव में 26 नवंबर को कई/अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर भीषण बारिश हो सकती है और आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कुरनूल, प्रकाशम और कुडप्पा जिलों के साथ-साथ दक्षिण तेलंगाना में अत्यधिक भीषण बारिश हो सकती है।

उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के शेष जिलों और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी में समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं और तमिलनाडु, पुदुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है

मौसम विभाग की सलाह: हालात पर निरंतर निगरानी बनाई जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

Posted On: 26 NOV 2020 5:21PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) दिल्ली के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार:

बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में चक्रवाती तूफान "निवार"

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान 'निवार' जो कल (बुधवार) प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया था यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ गया है और 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार 2330 बजे यह पुदुचेरी के पास तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को पार कर गया। 26 नवंबर को भारतीय समयानुसार 0230 बजे तक यह 120-130 किमी प्रति घंटे की अनुमानित रफ्तार से लेकर 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक बहुत ही भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ।  यह उत्तर पश्चिम की तरफ लगातार बढ़ रहा है और आज यानि 26 नवंबर को यह भारतीय समयानुसर 0230 बजे प्रचंड चक्रवाती तूफान उत्तरी तमिलनाडु तट के ऊपर कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ता रहेगा तथा बाद में कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा।यह आज यानि 26 नवंबर, 2020 को भारतीय समयानुसार 0830 बजे  पुदुचेरी के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में लगभग 85 किमी और चेन्नई से लगभग 95 किमी दूर पश्चिम-दक्षिण में 12.6° उत्‍तरी अक्षांश और 79.4° पूर्वी देशांतर के आसपास करीब केंद्रित था।

चक्रवाती तूफान ‘निवार’ उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ता रहेगा तथा अगले छह घंटों में यह और कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र एवं इसके बाद अगले छह घंटों में यह और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा।

पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता नीचे दी गई है:

 

तिथि/समय(भारतीय समय के अनुसार)

स्थिति

(अक्षांश 0उत्‍तर/ देशांतर 0पूर्व)

हवा की सतह पर अधिकतम गति

(किमी प्रति घंटा)

चक्रवाती बाधा की श्रेणी

26.11.20/0830

12.6/79.4

70-80 से लेकर 90

चक्रवाती तूफान

26.11.20/1130

12.8/79.2

60-70 से लेकर80

चक्रवाती तूफान

26.11.20/1730

13.2/78.8

50-60 से लेकर70

गहरा दबाव

26.11.20/2330

13.6/78.4

35-45 से लेकर55

दबाव

27.11.20/0530

14.0/78.0

20-30 से लेकर40

कम दबाव क्षेत्र

 

चेतावनी:

(i) बारिश

इसके प्रभाव में 26 नवंबर को कई/अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर भीषण बारिश हो सकती है और आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कुरनूल, प्रकाशम और कुडप्पा जिलों के साथ-साथ दक्षिण तेलंगाना में अत्यधिक भीषण बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के शेष जिलों और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है

उप संभाग

26 नवंबर  2020*

27 नवंबर  2020*

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश

तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

तटीय और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल

कई स्थानों पर बारिश होने के साथ अलग- अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक

कई स्थानों पर बारिश होने के साथ अलग- अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

रायलसीमा

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती हैं और अलग- अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

तेलंगाना

दक्षिण पूर्व तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ साथ अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

कई स्थानों पर बारिश हो सकती है

 

(ii) हवा की चेतावनी

  • बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा से लेकर 90  किमी प्रति घंटे तक पहुंची है। आज शाम यानि 26 नवंबर, 2020 की शाम इसकी रफ्तार धीरे-धीरे घटकर  50-60 किमी प्रति घंटे से लकर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
  • पुदुचेरी, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, चेन्नई और उत्तर पश्चिम तमिलनाडु के तिरुवल्लु जिलों में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज शाम यानि 26 नवंबर, 2020 की शाम इसकी रफ्तार धीरे-धीरे घटकर  50-60 किमी प्रति घंटे से लकर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है और उसके बाद आज हवा की रफ्तार घटकर 35-45 किमी प्रति घंटे से लकर 55 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी।
  • तमिलनाडु के आंतरिक जिलों (रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, तिरुपत्तूर, वेल्लोर) और आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में आज दोपहर यानि  26 नवंबर, 2020 तक हवा की रफ्तार 45-55 किमी. प्रतिघंटे से लेकर  65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है और उसके बाद धीरे-धीरे कम हो सकती है।
  • अगले 06 घंटों के दौरान तमिलनाडु के नागापट्टिनम, कराईकल, मायलादुथुराई, कुड्डलोर और तिरुवरूर जिलों में हवा की रफ्तार 35-45 किमी प्रति घंटे लेकर 55 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी और इसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी।

(iii) समुद्र की स्थिति

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी में समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं और तमिलनाडु, पुदुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं।  26 नवंबर की दोपहर तक समुद्र की स्थिति धीरे-धीरे खुरदरी हो जाएगा और 26 नवंबर की रात तक इसमें सुधार आ जाएगा।

 पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं। 06 घंटे के बाद इसमें सुधार होगा।

(iv) अगले 03 घंटों के दौरान तमिलनाडु के विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, कांचीपुरम, चेन्नई, तिरुवल्लौर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, तिरुपट्टूर, वेल्लोर जिलों, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिलों में नुकसान की उम्मीद:

  • घासफूस की झोपड़ी, घर और टिन वाले घरों की चादरें उड़ने की संभावना और आंशिक क्षति की आशंका
  • बिजली और संचार लाइनों को आंशिक क्षति।
  • कच्ची और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान और वैकल्पिक मार्गों पर बाढ़।
  • पेड़ की शाखाएं टूट सकती हैं और छोटे पेड़ उखड़ सकते हैं। केले और पपीते के पेड़, बागवानी और फसलें तथा बागों को नुकसान।

viii) आज शाम, यानि 26 नवंबर, 2020 की शाम तक मछुआरे के लिए चेतावनी:

  • समुद्र में गए मछुआरों के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी।
  • मोटर नौकाओं और छोटे जहाजों में आवागमन असुरक्षित।
  • मछुआरों को अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम और आस-पास की पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उद्यम न करने की सलाह दी जाती है

(ix) अगले 03 घंटों के दौरान सुझाए गए उपाय:

  • प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों और घर के अंदर रहने का सुझाव दिया गया है।
  • रेल, सड़क और हवाई यातायात का विवेकपूर्ण आवागमन।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर के अंदर / सुरक्षित स्थानों पर रहें और राज्य सरकार के अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ सहयोग करें।
  • पूरी प्रणाली निरंतर निगरानी में है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है

डीडब्ल्यूचेन्नई इमेजरी 26 नवंबर, 2020 द्वारा भारतीय समयानुसार 0930 की है

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015E2G.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/28MCC.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/30M0B.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/4ESOM.jpg

कृपया स्थान विशेष से जुड़े पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP), कृषि संबंधी सलाह के लिए मेघदूत ऐप (MEGHDOOT APP) और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) को डाउनलोड करें।

ज्यादा जानकारी के लिए देखें www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in , www.mausam.imd.gov.in

एमजी/एएम/केजे


(Release ID: 1676208)
Read this release in: English , Tamil