रक्षा मंत्रालय
अंडमान और निकोबार कमांड ने 17,18 और 19 नवंबर 2020 को पोर्ट ब्लेयर में अभ्यास किया
अंडमान और निकोबार दीप समूह पर कम्बैट फ्री फॉल अभ्यास
प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2020 7:32PM by PIB Delhi
अंडमान और निकोबार कमांड (एनएनसी) ने निरंतर प्रयास के तहत युद्धाभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय नौसेना मरीन कमांडो (एमएआरसीओएस) के युद्धाभ्यास में 17 और 18 नवंबर, 2020 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी हवाई क्षेत्रों में कम्बैट फ्री फॉल (सीएफएफ) की उच्च परिचालन तत्परता देखी गई। इस अभ्यास से जवानों के कूदने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है जो अपने लक्ष्य की दिशा में 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा सकते हैं, और कुछ दूर तक हवा में तैरने के बाद पैरासूट खोलकर जवान लक्ष्य की तरफ आगे बढ़े।
सीएफएफ अभ्यास ने देश के मौजूदा सुरक्षा स्थिति के तहत एक असली सामरिक व्यवस्था को दर्शाता है। सीएफएफ जंप द्वीपों पर सीएफएफ पैराशूट प्रविष्टि पर भारतीय नौसेना के स्थायी परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को फिर से मान्य कर दिया है। इस अभ्यास में एमएआरसीओएस और एएनसी के विशेष प्रशिक्षित जवान शामिल हुए।

***
एमजी/एएम/वीएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1674624)
आगंतुक पटल : 228