पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

अक्टूबर, 2020 के महीने में देश भर में मौसम की प्रमुख विशेषताएं: भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट


पूरे देश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी और साथ ही 28 अक्टूबर 2020 को उत्तर - पूर्वी मानसून भारत के धुर दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में शुरू

अक्टूबर 2020 में, एनआईओ के ऊपर कुल 3 बार हवा का कम दबाव बना, जिनमें से एक ने जोर पकड़कर चक्रवात का रूप ले लिया

अक्टूबर, 2020 के दौरान, लंबी अवधि के औसत (एलपीए) से 3% अधिक बारिश के साथपूरे देश में 78.1 मिमी वर्षा हुई

Posted On: 06 NOV 2020 5:51PM by PIB Delhi

1. पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून पीछे हटा और साथ ही 28 अक्टूबर, 2020 को उत्तर-पूर्वी मानसून भारत के धुर दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में शुरू हुआ। 1975 के बाद से पूरे भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की अतीत की तारीखें यह बताती हैं कि 2010 (29 अक्टूबर, 2010) के दौरान पूरे भारत सेमानसून की वापसी में सबसे ज्यादा देरी हुई थी। इसके बाद मानसून की वापसी में देरी 2016 और 2020 (28 अक्टूबर) में देखी गयी थी।

2. सभी महीनों में, अक्टूबर और नवंबर, दोनों, उत्तरी भारत महासागर (एनआईओ) के ऊपर चक्रवाती विक्षोभ (हवा के कम दबाव + चक्रवात) बनने के लिहाज से सबसे कमजोर महीने हैं। 1961-2019 के आंकड़ों के आधार पर,हवा के कम दबाव और चक्रवातों के रूप में चक्रवाती विक्षोभों की औसत आवृत्ति अक्टूबर के दौरान क्रमशः 2.0 एवं1.8 और नवंबर के दौरान क्रमशः 1.8 और 1.2 है। हालांकि अक्टूबर 2020 में, एनआईओ के ऊपर कुल 3 बार हवा का कम दबाव बना, जिनमें से एक ने जोर पकड़कर चक्रवात का रूप ले लिया। एनआईओ के ऊपर बने इन 3 प्रणालियों (1 तीव्र दबाव और 2 सामान्य दबाव) में से, 1 अरब सागर के ऊपर और 2 (एक तीव्र दबावऔर एक सामान्य दबाव) बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी। 1980 के बाद की तारीखें बताती हैं कि पिछले 41 वर्षों में से 14 वर्षों के दौरान अक्टूबर में कोई चक्रवात नहीं था। अक्टूबर 2020 के दौरान, अपेक्षित अवधि के साथ तीनों प्रणालियों की उत्पत्ति, गहनता, गति और भू-भाग संबंधी विशेषताओं के बारे में पर्याप्त समय रहतेभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भविष्यवाणी की गई थी।

3. अक्टूबर, 2020 के दौरान, लंबी अवधि के औसत (एलपीए) से 3% अधिक बारिश के साथ पूरे देश में 78.1 मिमी वर्षा हुई।

4. तापमान के लिहाज से अक्टूबर संक्रमणकालीन महीना है, जब विभिन्न उपयोगकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में अंतर की निगरानी की जाती है। चित्र 6 से भारत में दर्ज किये गये मासिक औसत न्यूनतम, औसत अधिकतम और औसत तापमान का स्थानिक तापमान रुझान और अक्टूबर 2020 के लिए उसका सामान्य से अलग होने के बारे में पता चलता है। चित्र 7, 1971-2020 के दौरान अखिल भारतीय मासिक औसत न्यूनतम, औसत अधिकतम और औसत तापमान का समय श्रृंखला दिखाता है। अक्टूबर 2020 के दौरान पूरे देश में अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमशः 21.90º सेंटीग्रेड, 32.0º सेंटीग्रेड और 27.0º सेंटीग्रेड था। अक्टूबर 2020 का महीना 1971 के बाद से (यानी पिछले 50 वर्षों में) तापमान के लिहाज से दर्ज किया गया सबसे गर्म रात था और अक्टूबर माह के औसत मासिक अधिकतम और औसत तापमान के लिहाज से 1971 के बाद से तीसरा सबसे गर्म था। जबकि 2015 का अक्टूबर महीना सबसे गर्म रहा था और उसके बाद 2017 का अक्टूबर गर्म था। चित्र 8 में 1971-2020 के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत की मासिक औसत, औसत अधिकतम और औसत तापमान की श्रृंखला दिखाई गई है। अक्टूबर 2020 के दौरान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमशः 16.43º  सेंटीग्रेड, 31.07º सेंटीग्रेड और 24.15º सेंटीग्रेड था। अक्टूबर 2020 का महीना 1971 के बाद से दर्ज तापमान के लिहाज से सबसे गर्म रात के रिकॉर्ड में 19वें स्थान पर था और 1971 के बाद से अक्टूबर महीने के लिए दर्ज औसत मासिक अधिकतम और औसत तापमान के लिहाज से यह तीसरा सबसे गर्म था। अक्टूबर 2020 का औसत मासिक तापमान गर्मी के लिहाज से 6ठे स्थान पर था, जबकि 2017 इस लिहाज से सबसे गर्म रहा था और उसके बाद 2016 का यह महीना गर्म था। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आस-पास के क्षेत्रों में अक्टूबर 2020 के दौरान कम तापमान दर्ज किया गया। नई दिल्ली (सफदरजंग) में अक्टूबर 2020 के लिए दर्ज किये गये तापमान और इसी महीने के लिए 1951 के बाद के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि अक्टूबर 1962 (16.9º सेंटीग्रेड) के बाद अक्टूबर 2020 (17.2º सेंटीग्रेड) के दौरान यह सबसे कम मासिक औसत न्यूनतम तापमान (एमएमटी) दर्ज किया गया (चित्र 9)।

कृपया संलग्न दस्तावेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

*****

एमजी / एएम / आर / डीए



(Release ID: 1670891) Visitor Counter : 161


Read this release in: English , Urdu