कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध; सचिव, कृषि मंत्रालय के साथ 29 किसान संगठनो के प्रतिनिधियों की वार्ता आयोजित हुई

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2020 7:56PM by PIB Delhi

भारत सरकार कृषि को लेकर हमेशा गंभीर रही हैI. पंजाब में विगत दिनों से आन्दोलनरत 29 संगठनो के प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया थायह बैठक सचिव कृषि भारत सरकार के स्तर पर नियत थी.

इस बैठक में पंजाब के उक्त किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. यह बैठक सचिव, कृषि के साथ आयोजित हुई. इस बैठक में लगभग 2 घंटे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. इस बैठक के अंत में दो ज्ञापन किसान संगठनो की ओर से सचिव कृषि को सौपे. भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और भारत सरकार के द्वार चर्चा के लिए हमेशा खुले हैं.

****

एपीएस/एसजी/एएम


(रिलीज़ आईडी: 1664512) आगंतुक पटल : 286
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English