वित्त मंत्रालय
अक्तूबर 2020 – मार्च 2021 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों का कैलेंडर जारी
Posted On:
30 SEP 2020 6:45PM by PIB Delhi
संस्थागत एवं छोटे निवेशकों को अपने निवेश की योजना कुशलतापूर्वक बनाने में सक्षम करने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही (01 अक्तूबर 2020 से 31 मार्च, 2021 तक) के लिए सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ परामर्श कर एक सांकेतिक कैलेंडर तैयार किया गया है।
जैसा कि कैलेंडर से स्पष्ट है, भारत सरकार के दूसरी तिमाही के उधार कार्यक्रम को जनवरी 2021 तक पूरा करने की उम्मीद है ताकि राज्य सरकारों के उधार कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त अंतराल उत्पन्न किया जा सके।
यह कैलेंडर निम्नानुसार है:
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी करने के लिए कैलेंडर
(01 अक्तूबर, 2020 से लेकर 31 मार्च, 2021 तक)
|
क्र. सं.
|
नीलामी सप्ताह
|
धनराशि
(करोड़ रुपये में)
|
प्रतिभूति-वार आवंटन
|
1
|
05-09 अक्तूबर, 2020
|
28,000
|
- 3000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 13,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9000 करोड़ रुपये के लिए 40 वर्षीय प्रतिभूति
|
2
|
12-16 अक्तूबर, 2020
|
28,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
3
|
19-23अक्तूबर, 2020
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40 वर्षीय प्रतिभूति
|
4
|
26-30 अक्तूबर, 2020
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
5
|
02-06 नवम्बर, 2020
|
27,000
|
- 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40 वर्षीय प्रतिभूति
|
6
|
16-20 नवम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
7
|
23-27 नवम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40 वर्षीय प्रतिभूति
|
8
|
30नवम्बर, 2020–04दिसम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
9
|
07-11दिसम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40वर्षीय प्रतिभूति
|
क्र. सं.
|
नीलामी सप्ताह
|
धनराशि
(करोड़ रुपये में)
|
प्रतिभूति-वार आवंटन
|
10
|
14-18दिसम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30वर्षीय प्रतिभूति
|
11
|
21-25दिसम्बर, 2020
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40वर्षीय प्रतिभूति
|
12
|
28दिसम्बर, 2020 – 01जनवरी, 2021
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
13
|
04-08जनवरी, 2021
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40वर्षीय प्रतिभूति
|
14
|
11-15जनवरी, 2021
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30वर्षीय प्रतिभूति
|
15
|
18-22जनवरी, 2021
|
27,000
|
i) 3,000 करोड़ रुपये के लिए 02 वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 10 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 3,000 करोड़ रुपये के लिए एफआरबी
|
iv) 9,000 करोड़ रुपये के लिए 40 वर्षीय प्रतिभूति
|
16
|
25-29जनवरी, 2021
|
27,000
|
i) 8,000 करोड़ रुपये के लिए 05वर्षीय प्रतिभूति
|
ii) 12,000 करोड़ रुपये के लिए 14 वर्षीय प्रतिभूति
|
iii) 7,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्षीय प्रतिभूति
|
कुल
|
4,34,000
|
|
|
|
|
|
|
जैसा कि अब तक देखा गया है, कैलेंडर के दायरे में आने वाली सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली योजना की सुविधा होगी, जिसके तहत अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत निर्दिष्ट रिटेल या छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित होगा।
अतीत की तरह ही इस बार भी भारत सरकार के पास भारतीय रिजर्व बैंक के साथ सलाह-मशविरा करके अधिसूचित राशि, निर्गमन अवधि, परिपक्वता इत्यादि की दृष्टि से उपर्युक्त कैलेंडर में आवश्यक संशोधन करने और विभिन्न प्रकार के प्रपत्र (इंस्ट्रूमेंट) जारी करने का लचीलापन होगा। इसके अलावा गैर-मानक परिपक्वता वाले प्रपत्रों सहित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को जारी करने और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सम्बद्ध महंगाई से जुड़े बॉन्डों सहित प्लोटिंग रेट बॉन्डों (एफआरबी) को जारी करने की दृष्टि से भी उपर्युक्त कैलेंडर में आवश्यक संशोधन करने का लचीलापन होगा। ये संभावित संशोधन भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों एवं अन्य प्रासंगिक कारकों पर निर्भर करेंगे और ये संशोधन करने से पहले बाजार को बाकायदा सूचित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस कैलेंडर में बदलाव किये जा सकते हैं। तय अवधि के दौरान कोई अवकाश पड़ जाने जैसे कारण भी इसमें शामिल हैं। इस तरह के बदलावों के बारे में जानकारी प्रेस विज्ञप्तियों के जरिए दी जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार के पास नीलामी संबंधी अधिसूचना में इंगित उपर्युक्त प्रतिभूतियों में से प्रत्येक के सापेक्ष 2000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त अभिदान को बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हालांकि किसी भी नीलामी के अंतर्गत एक या उससे अधिक प्रतिभूतियों में ग्रीन-शू ऑप्शन या विकल्प का उपयोग नीलामी संबंधी समग्र अधिसूचित राशि के दायरे में ही करना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक महीने के प्रत्येक तीसरे सोमवार को नीलामी के जरिए प्रतिभूतियों की अदला-बदली भी सुनिश्चित करेगा। यदि तीसरे सोमवार को अवकाश रहता है, तो महीने के चौथे सोमवार को नीलामी के जरिए प्रतिभूतियों की अदला-बदली की जाएगी।
दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी पर भारत सरकार द्वारा 27 मार्च, 2018 को जारी एफ. संख्या 4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में उल्लिखित शर्तें लागू होंगी। इसमें समय-समय पर संशोधन किया जाता है।
****
एमजी/एएम/केपी/डीए
(Release ID: 1660553)
|