पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना
Posted On:
08 JUN 2020 8:42PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मौसम भविष्यवाणी केन्द्र/क्षेत्रीय मौसम केन्द्र, भारतीय मौसम विभाग के नई दिल्ली/ तूफान चेतावनी डिवीजन के अनुसार :
♦ मानसून का उत्तरी दायरा (एनएलएम) कारवाड़, शिमोगा, तुमकुरू, चित्तूर और चेन्नई के रास्ते गुजर रहा है।
♦ दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए ऐसी अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जिससे वह अगले 2 दिन के दौरान मध्य अरब सागर, गोवा, कोंकण के कुछ भागों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तटीय आन्ध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों की तरफ बढ़ जाएगा।
♦ इसके बाद ऐसी अनुकूल स्थितियां बन सकती हैं जब दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 2 दिन के दौरान महाराष्ट्र के कुछ और भागों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तेलंगाना के कुछ भागों, तटीय आन्ध्र प्रदेश के कुछ और भागों, बंगाल की खाड़ी शेष हिस्सोंऔर उत्तर पूर्वी राज्यों, सिक्किम, ओडिशा के कुछ भागों और गंगा के तटीय पश्चित बंगाल की तरफ बढ़ जाए।
♦ अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है।इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे के दौरान अधिक सुस्पष्ट होने की संभावना है।इस कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव में और पश्चिमी तट पर पश्चिमी हवाओं के कम दबाव के मिलने से, ओडिशा, उत्तर तटीय आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तरी कोंकण और केरल और महे में 10 से 12 जून के दौरान व्यापक से व्यापक वर्षा और छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश में 11-12 जून को भारी वर्षा हो सकती है।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि :
♦ अगले 2-3 दिन के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और महाराष्ट्र में तापमान में 2-4°से. की बढ़ोतरी हो सकती है।
♦ अगले 3-4 दिन के दौरान देश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम की चेतावनी :
(08 जून (दिन 1):
♦आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, ओडिशा और अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तटीय और दक्षिण सुदूरवर्ती कर्नाटक में पृथक स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है ।
♦अंडमान और निकोबार द्वीपों, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा गुजरात के सुदूरवर्ती स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
♦दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में तेज हवाएं (45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं। मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
(09 जून (दिन 2):
♦अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के सुदूरवर्ती इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) वर्षा हो सकती है और विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात,असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
♦ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है ।
♦दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर, दक्षिण और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य में बहुत तेज़ हवा (45-55 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। आंध्र प्रदेश तट के साथ और तूफानी मौसम (40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से) रहेगा। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में समुद्र में न जाएं।
(10 जून (दिन 3):
♦अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर और राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं।
♦ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, असम और मेघालय और नगालैंड में भारी, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
♦दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी-मध्य अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और मध्य, उत्तरी अंडमान सागर और मन्नार की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश तट के साथ और उससे दूर तूफानी हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में समुद्र में नहीं जाएं।

अपडेट के लिए कृपया देखें www.imd.gov.in
****
एसजी/एएम/केपी/एसएस
(Release ID: 1630563)
Visitor Counter : 274