पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

विदर्भ के उत्‍तर पश्चिमी हिस्‍से तथानिकटवर्ती मध्‍यप्रदेश में विक्षोभ वाला क्षेत्र(चक्रवात निसर्ग के बाद का असर)


इसके पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए आज शाम तक कमजोर पड़कर कम दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो जाने की सभांवना

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2020 11:50AM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र / क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र और चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार:

विदर्भ के पश्चिमी हिस्से में (चक्रवाती तूफान निसर्ग के बाद का असर बीते 06 घंटों के दौरान बना विक्षोभ लगभग 27 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए भारतीय समयानुसार सुबह 0830 बजे  विदर्भ के पश्चिमी भागों और निकटवर्ती मध्य प्रदेश में 21 2 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश और 76.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के समीप , अकोला (महाराष्ट्र) से लगभग ६० किमी उत्तर-पश्चिम में, नागपुर (महाराष्ट्र) से २२० किलोमीटर पश्चिम-पश्चिम में और भोपाल (मध्य प्रदेश) में २३० किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था।

इसके पूर्व उत्‍तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए आज शाम तक कमजोर पड़कर कम दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो जाने की पूरी संभावना है1

इसके प्रभाव से आज सुबह आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटो में नासिकमें14.4, लानजामें13.1,डापोली मे12.5,इगतपुरीऔर भुसावल में 10.6, चिपलुन में10.2,हरनई,राजापुरऔर बगलान में 8.7,गुहागर में 7.7,सकरी में 7.2,जवाहर,मालेगांवऔर डिंडोरी में 7.0,सुरगाना में 6.5,शीरपुर में6.3,जामनेर में 6.2,रत्‍नागिरी और येओला में5.3और कोलाबा में 5.0. सेंटीमीटर वर्षा हुई। 

 

चेतावनी:

 

  1. वर्षा :

पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ  अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

  1. हवा की चेतावनी:

मध्य प्रदेश से सटे हुए विदर्भ के पश्चिमी जिलों में तूफानी हवाएं 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है जिनकी अधिकतम गति  55 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच रही है। अगले 12 घंटों के दौरान हवा की गति धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

 

 

ताजा जानकारी के लिए  कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in और www.mausam.imd.gov.in पर जाएं।

(कृपया इस लिंक में विवरण और अद्यतन ग्राफिक्स देखें)

 

 

****

एसजी/एएम /एमएस


(रिलीज़ आईडी: 1629321) आगंतुक पटल : 520
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu