रक्षा मंत्रालय
राष्ट्रपति ने आईएनएस शिवाजी को कलर प्रदान किया
प्रविष्टि तिथि:
13 FEB 2020 4:49PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर, श्री राम नाथ कोविंद ने 13 फरवरी, 2020 को कमोडोर रवनीश सेठ की कमान में आईएनएस शिवाजी, लोनावाला को राष्ट्रपति का कलर प्रदान किया। प्रेसीडेंट कलर सर्वोच्च सम्मान है जो किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाता है। आईएनएस शिवाजी की ओर से निशान अधिकारी द्वारा 150 पुरुष गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 130 अधिकारियों और भारतीय नौसेना के 630 नाविकों की जोरदार समारोहपूर्वक परेड के दौरान यह सम्मान ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल, श्री भगत सिंह कोश्यारी, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह, वाइस एडमिरल ए.के. चावला, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ वरिष्ठ रक्षा और नागरिक अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने परेड देखी।
राष्ट्रपति ने आईएनएस शिवाजी के अधिकारियों और नाविकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने, स्मार्ट ड्रिल के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने कर्तव्यों के पालन में पिछले 75 वर्षों से राष्ट्र की महान सेवा के लिए आईएनएस शिवाजी के पिछले और वर्तमान दोनों कर्मियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने आधुनिक मरीन इंजीनियरों के प्रशिक्षण में आईएनएस शिवाजी के योगदान का विशेष रूप से जिक्र किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण के समापन से पूर्व आईएनएस शिवाजी के सभी कर्मियों को उनके तकनीकी युग में हासिल ऊंचाइयों और उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी।
आईएनएस शिवाजी की स्थापना 1945 में हुई थी और यह भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में से एक है। इस प्रतिष्ठान को भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और नाविकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मरीन इंजीनियरिंग के दायरे में मित्रवत विदेशी नौसेनाएं हैं। परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा जिसमें क्षति नियंत्रण और अग्निशमन, मुख्य और सहायक नियंत्रण जैसे कार्य शामिल हैं। कुल मिलाकर, प्रतिष्ठान अधिकारियों और नाविकों के लिए 500 से अधिक पाठ्यक्रमों का संचालन करता है और इसमें 2800 से अधिक अधिकारियों और 7800 नाविकों को वार्षिक प्रशिक्षण दिया जाता है। शिवाजी को औसतन 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं के साथ दुनिया भर के 20 देशों के कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का गौरव प्राप्त है।
राष्ट्रपति ने आईएनएस शिवाजी की प्लेटिनम जुबली पर एक विशेष आवरण भी जारी किया गया। प्रेसिडेंट्स कलर का पुरस्कार आईएनएस शिवाजी के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नौसेना के सभी भावी मरीन इंजीनियरों को प्रेरित करने के लिए, आईएनएस शिवाजी सभी औपचारिक समारोहों में राष्ट्रपति का कलर गर्व से प्रदर्शित कर सकता है।
******
एस.शुक्ला/एएम/केपी/डीए- 5747
(रिलीज़ आईडी: 1603211)
आगंतुक पटल : 182