स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

स्वास्थ्य सचिव ने नोवेल कोरोनावायरस के बारे में कार्रवाइयों और तैयारियों की समीक्षा की

Posted On: 11 FEB 2020 6:43PM by PIB Delhi

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव सुश्री प्रीति सूदन ने आज नोवेल कोरोनावायरस की रोकथाम और प्रबंधन के कार्यों और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

स्वास्थ्य परिवार कल्याण सचिव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को लगातार सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। राज्यों को अद्यतन सलाह, मार्गनिर्देशन, प्रोटोकॉल आदि के बारे में समुदाय स्तर की जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

वर्तमान में, सभी 21 हवाई अड्डों, 12 प्रमुख बंदरगाहों और सीमावर्ती क्रासिंग पर यात्रियों की जांच की जा रही है। सभी 2148 उड़ानों और 232613 यात्रियों की अब तक जांच की गई है। अभी तक, 1632 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 3 नमूनों का परीक्षण पहले ही पॉजिटिव (केरल) पाया गया था। वुहान से निकाले गए सभी भारतीयों को कोरोनावायरस की जांच में निगेटिव पाया गया। वर्तमान में 34 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में 11527 व्यक्ति सामुदायिक निगरानी में हैं।

***

एस.शुक्‍ला/एएम/आईपीएस/सीएस-5691



(Release ID: 1602858) Visitor Counter : 211


Read this release in: English , Urdu