गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक पुलिस स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क की योजना अनुमोदित

Posted On: 05 DEC 2019 8:09PM by PIB Delhi

गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना/सुदृढ़ीकरण के लिए निर्भया फंड के अंतर्गत रु. 100 करोड़ लागत का प्रस्ताव अनुमोदित किया है।

महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य है पुलिस स्टेशन को महिलाओं के लिए अनुकूल और भरोसेमंद बनाना। महिला हेल्प डेस्क किसी भी महिला के लिए थाने में संपर्क का पहला और एकल बिंदु होगा। डेस्क में मूलतः महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा।

अधिकारियों को पुलिस स्टेशन में महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। डेस्क में वकीलों, मनोवैज्ञानिकों, गैर-सरकारी संगठनों जैसे विशेषज्ञों के पैनल की जानकारी उपलब्ध होगी जो कानूनी सलाह, आश्रय, पुनर्वास इत्यादि से संबंधित सहायता प्रदान कर सकते हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा यह योजना क्रियान्वित की जाएगी।

*****

एस एन सी/ वी एम



(Release ID: 1595182) Visitor Counter : 368


Read this release in: English , Urdu , Bengali