रेल मंत्रालय

यूरोपीय यूनियन का शिष्‍टमंडल रेल तथा वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से मिला


भारतीय रेल बड़ी आधारभूत परियोजनाओं तथा नये उत्‍पाद और टेक्‍नॉलाजी के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर फोकस के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है : पीयूष गोयल

रेल विषयों पर भारत-यूरोपीय यूनियन की संगोष्‍ठी सम्‍पन्‍न

Posted On: 20 NOV 2019 6:16PM by PIB Delhi

यूरोपीय यूनियन में मोबिलिटी तथा परिवहन आयुक्‍त सुश्री वायोलेटा बल्‍क के नेतृत्‍व में एक शिष्‍टमंडल आज रेल भवन में रेल तथा वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल तथा रेल बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री विनोद कुमार यादव से मिला। बैठक में सुश्री वायोलेटा बल्‍क ने पिछले दो वर्षों में भारतीय रेल और यूरोपीय यू‍नियन की सक्रियता की प्रशंसा की और डिजिटीलीकरण, हरित परिवहन, यूरोपीय यूनियन-एशिया रेल संपर्क और साझा नवाचार पर फोकस के साथ भारतीय रेल-यूरोपीय यूनियन साझेदारी को और अधिक सक्रियता से मजबूत बनाने को कहा।

श्री पीयूष गोयल ने आयुक्‍त और उसके शिष्‍टमंडल को धन्‍यवाद दिया और कहा कि भारतीय रेल बड़ी आधारभूत परियोजनाओं तथा नये उत्‍पाद और टेक्‍नॉलाजी के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर फोकस के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है। श्री गोयल ने बताया कि भारतीय रेल निवेश चाहता है, लेकिन कठिन शर्तों से बंधा निवेश नहीं चाहता। दोनों पक्षों ने भारतीय रेल तथा यूरोपीय यूनियन के बीच आयोजित संगोष्‍ठी के परिणामों पर काम करने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

रेल के समान विषयों पर भारत-यूरोपीय यूनियन संगोष्‍ठी कल नई दिल्‍ली में आयोजित की गई थी। इसमें यूरोपीय यूनियन के मोबोलिटी तथा परिवहन प्रभाग तथा मानकीकरण प्रभाग का शिष्‍टमंडल और विशेषज्ञ शामिल हुए। इसमें रेल सुधारों, रेल सुरक्षा और टेक्‍नॉलाजी (सिगनल ईआरटीएमएस सहित) खरीद मानकीकरण डिजि‍टिलीकरण तथा नवाचार पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्‍ठी का उद्घाटन करते हुए रेल बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री विनोद कुमार यादव ने भारतीय रेल की क्षमता बाधाओं को ध्‍यान में रखते हुए आधारभूत कार्यों में तेजी लाने के उपयों की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच निरंतर सहयोग की आवश्‍यकता है।

यूरोपीय यूनियन शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व यूरोपीयन यूनियन मोबोलिटी और परिवहन प्रभाग में निदेशक भू-परिवहन सुश्री एजिलाबेथ वर्नर ने किया। भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व रेल मंत्रालय में प्रधान कार्यकारी निदेशक/आधाभूत संरचना श्री आर.एन. सिंह ने किया।      

***

आरकेमीणा/आरएनएम/एए/एजी/एसएस4389


(Release ID: 1593389)
Read this release in: English