पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग से माल से लदा पहला कार्गो हल्दिया (एनडब्‍ल्‍यू-1) से पांडु (एनडब्‍ल्‍यू-2) के लिए रवाना

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2019 5:49PM by PIB Delhi

    पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) की संपर्कता में सरकार की सुधार की कोशिश के तहत   एक कार्गो खेप अंतर्देशीय जलमार्ग पर हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (एचडीसी) से पांडु, गुवाहाटी, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण टर्मिनल को 4 नवंबर, 2019 को भेजी जा रही है।

 

सचिव (नौवहन) श्री गोपाल कृष्ण ने आज ताराटोला के दीप भवन से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मालवाहक जहाज एम वाई माहेश्वरी को रवाना किया। इस मालवाहक जहाज पर पेट्रोरसायन,  खाद्य तेल और पेय के 53 टीईयू (कंटेनर) लदे हैं। 12-15 दिनों की यह जलीय यात्रा राष्‍ट्रीय जलमार्ग-l  (गंगा नदी), एनडब्‍ल्‍यू-97 (सुंदरबन), भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल (आईबीपी) मार्ग और एनडब्‍ल्‍यू -2 (नदी ब्रह्मपुत्र) से होकर जाएगी। उन्होंने बताया  कि इस अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्‍ल्‍यूटी) मार्ग पर पहली बार माल लदे जहाज को भेजा जा रहा है। 1425 किमी लंबी यह यात्रा विभिन्‍न जलमार्गों से होकर जाने की तकनीकी और वाणिज्यिक व्यवहार्यता स्थापित करने की प्रायोगिक यात्रा है। श्री कृष्णा ने यह भी कहा कि नवीनतम आईडब्‍ल्‍यूटी आवाजाही का उद्देश्य कच्चे माल और तैयार माल के परिवहन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग खोलकर उत्तर पूर्व क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक रास्ता प्रदान करना है।

 

 

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/एके/एसके–4007


(रिलीज़ आईडी: 1590432) आगंतुक पटल : 275
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Bengali