रक्षा मंत्रालय
भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना के बीच चौथी वार्ता
प्रविष्टि तिथि:
01 NOV 2019 3:44PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना के बीच 30 अक्टूबर, 2019 को नई दिल्ली में चौथी वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता नौसेना सहायक प्रमुख (विदेशी सहयोग और आसूचना) रियर एडमिरल अतुल आनंद तथा रूसी संघ की नौसेना के सहायक प्रमुख (सिग्नल्स) रियर एडमिरल व्लादीमीर आई. जेम्सकोव ने की।
वार्ता के दौरान ‘इन्द्र’ युद्ध अभ्यास, प्रशिक्षण, उत्कृष्ट व्यवहारों को साझा करने, चिकित्सकीय और साजो-सामान की आपूर्ति में सहयोग तथा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान पर चर्चा की गई।
रूसी नौसेना के शिष्टमंडल ने 30 अक्टूबर, 2019 को नौसेना उप-प्रमुख वाइस एडमिरल एम एस पवार से मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह शिष्टमंडल 31 अक्टूबर, 2019 से 1 नवम्बर, 2019 तक गोवा की यात्रा करेगा और वहां संचालन तथा प्रशिक्षण इकाइयों का अवलोकन करने के साथ गोवा नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर से भेंट करेगा।
***
आरकेमीणा/आरएमएन/एएम/एकेपी/सीएस-3940
(रिलीज़ आईडी: 1589975)
आगंतुक पटल : 247