प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2019 6:26PM by PIB Delhi
न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) प्रणाली में मालवेयर की सही पहचान की गई है। भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम ने इसके बारे में सूचित किया, जब 04 सितम्बर, 2019 को उन्हें इसका पता चला।
परमाणु ऊर्जा विभाग के विशेषज्ञों ने मामले की तत्काल जांच की। जांच से पता चला कि प्रभावित पीसी एक ऐसे यूजर से संबंधित है, जो प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाए गए इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा था। यह महत्वपूर्ण आंतरिक नेटवर्क से अलग है। इन नेटवर्कों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
जांच से इस बात की भी पुष्टि हुई है कि संयंत्र प्रणालियां इनसे अप्रभावित हैं।
***
आर.के.मीणा/आरएममीणा/एएम/एसकेएस/एनएम-3881